फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Super Mario Bros. Movie Review: वीडियो गेम की दुनिया का थ्रीडी रोमांच, मारियो के करिश्मे पर टिकी फिल्म

Fri, 07 Apr 2023 12:29 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
द सुपर मारियो ब्रदर्स रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
Movie Review
द सुपर मारियो ब्रदर्स
कलाकार
क्रिस प्रैट , आन्या टेलर-जॉय , जैक ब्लैक , कीगल माइकल की , सेठ रोजेन और फ्रेड आर्मिसन (सभी कलाकारों की आवाजें)
लेखक
मैथ्यू फोगल
निर्देशक
माइकल जेलेनिक और आरोन होर्वाथ
निर्माता
क्रिश मेलेंडेंड्री और शिगेरु मियामोटो
रिलीज:
7 अप्रैल 2023
रेटिंग
2/5

वीडियो गेम्स बीती आधी सदी से हमारी दुनिया का हिस्सा रहे हैं। 90 के दशक के बच्चों के सबसे पसंदीदा खेलों में से एक वीडियो गेम रहा है मारियो। मारियो की अपनी अलग दुनिया है। उसका मशरूम किंगडम बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंदीदा दुनिया रही है। 1993 में मारियो ब्रदर्स वीडियो गेम से प्रेरित एक फिल्म बनी थी, जो ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। अपने दर्शकों की पुरानी यादें ताजा करने के लिए बड़े परदे पर एक बार फिर मारियो ब्रदर्स की वापसी की है। 

विज्ञापन

द सुपर मारियो ब्रदर्स रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी मारियो ब्रदर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों भाई अपने प्लंबिंग बिजनेस के लिए प्रोजेक्ट लेने की कोशिश करते हुए एक जादुई पाइप के पास पहुंच जाते हैं जो उन्हें एक नई दुनिया में ले जाता है। मारियो एक मशरूम किंगडम में उतरता है वहीं लुइगी एक डार्क लैंड में जा गिरता है। यहीं से कहानी की शुरुआत होती हैं। जहां मारियो लुइगी को बचाना चाहता है। ऐसा करने के लिए, वह राजकुमारी पीच और उसके टोड्स से मिलता है जो बोउसर के राज्य को नष्ट करने से रोकना चाहते हैं। वे जंगल साम्राज्य से मदद लेते हैं और ऐसा करने में सफल होते हैं। अब, क्या मारियो प्रिंसेस पीच की मदद करने के साथ-साथ लुइगी को बोउसर से बचाने मे सफल हो पाता है या नहीं? ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

द सुपर मारियो ब्रदर्स रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
जिन लोगों ने मारियो ब्रदर्स का वीडियो गेम खेला हैं यह फिल्म उनके लिए है क्योंकि इस फिल्म में ऐसी कई चीजें हैं जो आपके पुराने दिनों को ताजा कर देंगी। फिल्म में एनीमेशन और बैकग्राउंड स्कोर काबिले तारीफ है। थ्रीडी स्क्रीन पर फिल्म का प्रभाव अलग तरह का दिखता है। हर किरदार को उनकी पर्याप्त जगह मिली है और इसके साथ ही फिल्म के हर एंगल पर अच्छे से काम किया गया है। फिल्म में रेनबो रोड, मशरूम और कछुआ जैसे कई चीजों को देख कर आपको लगेगा आप वीडियो गेम ही खेल रहे हैं और गेम को जीतने में आप भी लगे हुए हैं। अगर आप मारियो प्रशंसक हैं तो आपको कई बार हंसी भी आएगी। फिल्म को एक वीडियो गेम की तरह दिखाने में निर्देशक सफल रहे हैं।
विज्ञापन

द सुपर मारियो ब्रदर्स रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन, जो इस फिल्म की खूबी है, वही इस फिल्म की कमजोरी भी है। वीडियो गेम की तरह दिखाने के चक्कर में फिल्म कहानी में मात खा जाती है। फिल्म का नाम मारियो ब्रदर्स है लेकिन पूरा काम सिर्फ मारियो का है और लुइगी को असहाय की तरह दिखा दिया गया है। जो टाइटल से बिल्कुल अलग है। अगर किरदारों की बात की जाए तो मारियो को देख कर आप में एक उत्सुकता रहेगी। पर फिल्म में सबसे अच्छा किरदार किसी का है तो वो है बोउसर (जैक ब्लैक) का। फिल्म देखने के बाद लगता है कि इसको मारियो ब्रदर्स के फैंस के लिए ही बनाया गया है। अगर आप एक आम दर्शक की तरह फिल्म देखने जाएंगे तो ये फिल्म आपको निराश कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें