फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल बुक ने उड़ाए शाहरुख के होश, 'फैन' को दे रही कड़ी टक्कर

Sat, 16 Apr 2016 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सप्ताह रिलीज हुई जंगल बुक ने शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ा रही है। फिल्म की कमाई फैन के निर्माताओं के माथे पर शिकन पड़ गई है। पिछले सप्ताह रिलीज हुई जंगल बुक ने पहले हफ्ते 74 करोड़ की शानदार कमाई की। दूसरे सप्ताह फैन के रिलीज होने की वजह से फिल्म के कमजोर पड़ने की उम्मीद की जा रही थी। हॉलीवुड फिल्म जंगल बुक की कमाई पर शाहरुख जैसे सितारे की फिल्म के आने के बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


आमतौर पर निर्माता अपनी फिल्म के लिए ऐसा दिन ढूंढ़ते हैं जब उसके सामने कोई बड़ा फिल्म रिलीज ना हो, ताकि बिजनेस को नुकसान ना हो। फैन के साथ कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। फिल्म ने पहले दिन 20.5 करोड़ की शानदार कमाई भी की है। इस सबके बावजूद शुक्रवार को जंगल बुक की कमाई ने फैन के निर्माताओं के माथे पर शिकन ला दी है।

फैन को शुक्रवार को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बावजूद जंगल बुक ने अपने दूसरे सप्ताह में बढ़िया आगाज किया है। इससे लग रहा है कि फैन को जंगल बुक कड़ी टक्कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे शुक्रवार को द जंगल बुक ने दिखाया दम

द जंगल बुक ने पहले सप्ताह ही बड़ी कमाई की ओर जाने का संकेत दे दिया था। दूसरे सप्ताह फैन के रिलीज होने की वजह से फिल्म  को बड़ा झटका लगने की बात कही जा रही थी, लेकिन फिल्म ने कमाई में निरंतरता बनाए रखी। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 8.02 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई 82.65 करोड़ हो गई है।

 इस तरह फिल्म ने अब तेजी से 100 करोड़ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट
  #TheJungleBook maintains a STRONG GRIP. [Week 2] Fri 8.02 cr. Total: ₹ 82.65 cr nett. India biz. FANTASTIC! — taran adarsh (@taran_adarsh) April 16, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें