फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द जंगल बुक' ने चकनाचूर किए कमाई के रिकॉर्ड

Sun, 10 Apr 2016 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'द जंगल बुक' ने पहले दो दिन में कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हॉलीवुड फिल्म 'जंगल बुक' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा बटोर रही है। जंगल बुक इस हफ्ते और पिछेल सप्ताह रिलीज हुई भारतीय फिल्मों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


पहले दिन फिल्म ने 10.09 करोड़ की ओपनिंग के साथ सबको चौंका दिया था। दूसरे दिन (शनिवार) को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। फिल्म ने शनिवार को 13.51 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म की पहले दो दिन की कमाई 23.60 करोड़ हो गई है। फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट
  #TheJungleBook is on a WINNING STREAK. Super word of mouth is translating into BO numbers. Fri 10.09 cr, Sat 13.51 cr. Total: ₹ 23.60 cr... — taran adarsh (@taran_adarsh) April 10, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले दो दिन में ये रिकॉर्ड किए अपने नाम

'द जंगल बुक' ने पहले दो दिन की कमाई में कई कारनामे कर दिखाए है। 2016 में पहले दो दिन की कमाई में सिर्फ एयरलिफ्ट ही द जंगल बुक से आगे है। 2016 में बेटमैन वर्सेज सुपरमैन को पिछाड़ते हुए जंगल बुक शुरूआती दो दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।

जंगल बुक फास्ट एंड फ्यूरियस 7 और एंवेजर्स के बाद भारत में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ-साथ भारत में आज से पहले किसी एनेमेटिड फिल्म ने द जंगल बुक से बड़ी ओपनिंग नहीं की है। फिल्म ने कुंग फू पंड़ा का रिकोर्ड तोड़ दिया।

फिल्म की कमाई को लेकर तरण आदर्श के ट्वीट #TheJungleBook is eyeing ₹ 38 cr to ₹ 40 cr in its opening weekend, which clearly indicates the love it is getting from moviegoers... — taran adarsh (@taran_adarsh) April 10, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें