फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show Review: खराब पटकथा के चलते पट हुआ कपिल का शो, घंटे भर होता रहा ‘एनिमल’ का प्रचार

विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Movie Review
द ग्रेट इंडियन कपिल शो (वेब सीरीज)
कलाकार
कपिल शर्मा , सुनील ग्रोवर , कीकू शारदा , कृष्णा अभिषेक , रणबीर कपूर , नीतू सिंह कपूर और रिद्धिमा
लेखक
लखबीर सिंह , महेश भल्ला , अनुगम गोस्वामी , अभिषेक भट्ट , दिग्विजय सिंह , पार्थ चावला , डिंपल , अंकुश कुमार और कलमुद्दीन अंसारी
निर्देशक
कपिल शर्मा (शो के रचयिता)
निर्माता
बीईंग यू स्टूडियोज
ओटीटी:
नेटफ्लिक्स
रेटिंग
2/5

शनिवार की रात इंसान पूरे हफ्ते के काम की थकान मिटाने के लिए कुछ खुशनुमा पल परिवार के साथ बिताना चाहता है। कपिल शर्मा का उनके कहे मुताबिक इस शनिवार से 192 देशों में प्रसारित होना शुरू हुआ शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, कुछ कुछ वैसा ही निकला जैसा कि वो हैदर अली आतिश का शेर है, बहुत शोर सुनते थे पहलू में दिल का...! नेटफ्लिक्स के साथ ये पुरानी आदत है कोई एक बढ़िया सीरीज या फिल्म दिखाने के बाद ये अगली दो-तीन सीरीज और फिल्मों से दर्शकों (हर महीने 500 या उससे ऊपर वाले ग्राहकों) का पपलू खूब काटता है। कपिल खुद कह रहे हैं कि शो उन्होंने पूरे परिवार के एक साथ बैठकर देखने के लिए बनाया है तो मोबाइल पर 199 वाले प्लान में तो कोई इसे घरवालों के साथ बैठकर देखने से रहा, ऊपर से नेटफ्लिक्स खुद कह रहा है कि 13 साल से कम उम्र वाले लोग इसे न देखें तो फिर कहां से ये रहा पारिवारिक शो?

विज्ञापन

द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खैर, ये नेटफ्लिक्स है, ये कुछ भी कर सकता है। एलजीबीटीक्यू समुदाय के साथ अपना साथ दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स की इस नई सीरीज के पहले एपिसोड में नव्या सिंह पूरा समय बस अर्चना पूरन सिंह की बाईं ओर बैठ मुस्कुराती रहती है। एक लाइन तक प्रोग्राम बनाने वालों ने उनसे नहीं बुलवाई। कपिल की पत्नी गिन्नी हैं। उनकी भाभी हैं। मां का आशीर्वाद तो कपिल को हर एपिसोड में लगता ही है। लेकिन, टेलीविजन से ओटीटी पर छलांग लगाने वाले इस शो का असल आकर्षण इसमें सुनील ग्रोवर की वापसी को होना था। कपिल और सुनील, जो इस बार डफली बनकर आए हैं, के बीच ऑस्ट्रेलिया ट्रिप की यादें ताजा हुईं। सुनील ने अपने झगड़े के दूसरे सीजन की डिमांड के बारे में भी बताया लेकिन उसके बाद जो कुछ इस किरदार और रणबीर के बीच इस शो में हुआ, उससे बढ़िया स्क्रिप्ट इन दिनों गांवों की मॉडर्न नौटंकियों की होने लगी है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
लीड राइटर, सीनियर राइटर, राइटर और असिस्टेंट राइटर मिलाकर कोई 10 लोगों ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का ये पहला एपीसोड लिखा है, जिसमें नीतू कपूर बताती है कि ऋषि कपूर ने कभी ऊंची आवाज में किसी से बात नहीं की और यही संस्कार उनके दोनों बच्चों रणबीर और ऋद्धिमा में भी हैं। थोड़ी ही देर बाद रणबीर अपने पिता की वे यादें साझा करने लगते है जिसमें एक लेखक को उन्होंने बीच रास्ते अपनी कार से उतार दिया था, या फिर उन्हें अपने पापा की पहली ‘टपली’ उस दिन पड़ी थी, जब वह आर के स्टूडियो की पूजा में चप्पल पहनकर चले गए थे। जब तक ये बातचीत कपूर परिवार और कपिल के बीच चलती रहती है, मामला यूं सधा रहता है कि मानो अभी कुछ बड़ा और होने वाला है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन, पता ये चलता है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड का जो कुछ दमदार मसाला था वह बस कपिल और कपूर परिवार के बीच ही हो गया। उसके बाद जैसे ही शेफ धनिया बनकर कीकू शारदा अपनी स्पेशल डिश से परदा उठाते हैं, इस डिश की तरह ही ये शो भी गंधहीन, रंगहीन और स्वादहीन हो लेता है। सुनील ग्रोवर की एंट्री बेअसर रही और उनकी स्किट की स्क्रिप्ट और भी बेमजा। सीरीज के इस पहले एपिसोड में कपिल शर्मा पूरे समय बस हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ की कामयाबी का सेहरा रणबीर कपूर के सिर बांधते नजर आए। रणबीर ने भी एक बार भी पूरी बातचीत में फिल्म की टीम का न शुक्रिया अदा किया और न ही इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का क्रेडिट अकेले अपने को देने से कपिल को रोका। संदीप रेड्डी वांगा का एक बार नाम आया भी तो बहुत ही हल्के तौर पर।
विज्ञापन

द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूरे एपिसोड का सबसे स्तरहीन स्किट रहा कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा का बॉबी देओल और सनी देओल की नकल उतारना। जब तक कृष्णा चुप रहकर अबरार की एक्टिंग करते रहे, उनकी तीन कथित बीवियों के साथ मामला फिर भी ठीक रहा लेकिन जैसे ही दोनों के बीच संवादों का आदान प्रदान शुरू हुआ और बड़े भाई को छोटे भाई की बीवियों का आलिंगन करने का प्रयास करते दिखाया गया, पूरा शो एकदम से ढेर हो गया। नेटफ्लिक्स की क्रिएटिव टीम को कोई तो रामचरित मानस के सुंदरकांड की वो चौपाई पढ़कर सुनाए, ‘अनुज वधू भगिनी सुत नारी, सुन सठ कन्या सम ए चारी..!’ आगाज अच्छा नहीं हुआ है और अगर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की ‘महान भारतीयता’ यही दिखाई जानी है तो फिर इस शो का भविष्य समझा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें