इस शुक्रवार को रिलीज हुई तेरा सुरूर से हिमेश रेशमिया को बहुत उम्मीदे हैं। फिल्म के प्रमोशन में उन्होने कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी, ऐसे में फिल्म की कमाई पर उनकी निगाहें हैं। हिमेश रेशमिया को फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में गाना गाने के बाद गायक के तौर पर भी उनको खूब प्रसिद्धि मिली। संगीत और गायन में नाम कमा लेने के बाद हिमेंश रेशमिया को पर्दे पर दिखने की ख्वाहिश हुई।
हिमेश रेशमिया के गाए गानों को खूब पसंद किया गया, लेकिन उनकी एक्टिंग दर्शकों के गले नहीं उतरी। एक के बाद हिमेश ने कई फिल्में की। सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं। समीक्षकों से भी हिमेश को कोई अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब एक फिर वो पर्दे पर लौटे हैं तो ये फिल्म उनके करियर की के लिए बेहद अहम है।
हिमेश रेशमिया, फराह करीमी और नसीरुद्दीन शाह की मुख्य भूमिकाओं वाली 'तेरा सुरूर' एक छोटे बजट की फिल्म है। फिल्म का बजट 11 करोड़ का है। ऐसे में निर्माताओं को उम्मीद है कि शुरूआती दिनों में फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी तो बजट से ज्यादा तो कमा ही लेगी। पहले दिन 1.79 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म से दूसरे शनिवार को काफी उम्मीदे हैं।