फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमेश रेशमिया की 'तेरा सुरूर' ने पहले दो दिन में कमाया कितना

Sun, 13 Mar 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार को रिलीज हुई तेरा सुरूर से हिमेश रेशमिया को बहुत उम्मीदे हैं। फिल्म के प्रमोशन में उन्होने कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी, ऐसे में फिल्म की कमाई पर उनकी निगाहें हैं। हिमेश रेशमिया को फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में गाना गाने के बाद गायक के तौर पर भी उनको खूब प्रसिद्धि मिली। संगीत और गायन में नाम कमा लेने के बाद हिमेंश रेशमिया को पर्दे पर दिखने की ख्वाहिश हुई।
विज्ञापन


हिमेश रेशमिया के गाए गानों को खूब पसंद किया गया, लेकिन उनकी एक्टिंग दर्शकों के गले नहीं उतरी। एक के बाद हिमेश ने कई फिल्में की। सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं। समीक्षकों से भी हिमेश को कोई अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब एक फिर वो पर्दे पर लौटे हैं तो ये फिल्म उनके करियर की के लिए बेहद अहम है।

हिमेश रेशमिया, फराह करीमी और नसीरुद्दीन शाह की मुख्य भूमिकाओं वाली 'तेरा सुरूर' एक छोटे बजट की फिल्म है। फिल्म का बजट 11 करोड़ का है। ऐसे में निर्माताओं को उम्मीद है कि शुरूआती दिनों में फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी तो बजट से ज्यादा तो कमा ही लेगी। पहले दिन 1.79 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म से दूसरे शनिवार को काफी उम्मीदे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे दिन बढ़ी 'तेरा सुरूर' की कमाई

तेरा सुरूर के निर्माता कह चुके हैं कि वो सेटेलाइट की बिक्री से ही फिल्म के बजट जितना कमा चुके हैं इसलिए उनको कोई नुकसान नहीं होने वाला। निर्माताओं को नुकसान हो या ना हो लेकिन फिल्म के ना चलने से हिमेश के हीरो बनने के सपने को फिर से झटका लग सकता है। फिल्म के साथ किसी बड़ी फिल्म के रिलीज ना होने के बावजूद पहले दिन 1.79 करोड़ की कमाई की।

फिल्म ने दूसरे दिन अपनी कमाई में बढ़ोत्तरी दर्ज की है। दूसरे दिन फिल्म ने 2.09 करोड़ की कमाई की है। इस तरह पहले दो दिन में फिल्म की कमाई 3.88 करोड़ हो गई है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट

#TeraaSurroor Fri 1.79 cr, Sat 2.09 cr. Total: ₹ 3.88 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) March 13, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें