इस शुक्रवार (10 जून) को रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी हैं। इस शुक्रवार को रिलीज हुईं रणदीप हुड्डा और काजल की फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' अपनी छाप नहीं छोड़ सकी, फिल्म को समीक्षकों ने भी खारिज कर दिया। अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'तीन' को समीक्षकों ने शानदार फिल्म कहा है। इसके बावजूद तीन भी कमाई के मामले में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई है।
'तीन' ने पहले दिन 2.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसको फिल्म से अमिताभ जैसा नाम जुड़ा होने के कारण बहुत बेहतर नहीं कहा जा सकता। वहीं एक बार फिर हॉलीवुड की फिल्म ने कमाल किया है। 'द कनजरिंग-2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ की कमाई की है। 'द कनजरिंग-2' ने एक बार फिर भारतीय फिल्मों का दिल तोड़ दिया है। 'द कनजरिंग-2' की कमाई को लेकर तरण आदर्श का ट्वीट
#TheConjuring2 has an EXCELLENT start... Fri ₹ 5.25 cr nett [775 prints/900 screens]. India biz. Note: English+Hindi+Tamil+Telugu versions.— taran adarsh (@taran_adarsh) June 11, 2016