फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुल्तान' को जोर का झटका, फीका पड़ा जादू

Tue, 12 Jul 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार पांच दिन तक एक के बाद कमाई के रिकॉर्ड बनाने के बाद 'सुल्तान' को सोमवार को तगड़ा झटका लगा है। सलमान खान की फिल्म सुल्तान से सबको तगड़ी कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उम्मीदों पर खरी भी उतरी। पहले तीन दिन में ही फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
विज्ञापन


6 जुलाई को रिलीज हुई सुल्तान ने पहले दिन 36.54 करोड़, गुरुवार को 37.32 करोड़, शुक्रवार को 31.67 करोड़, शनिवार को 36.62 और रविवार को 38.21 की कमाई की है। फिल्म ने पहले पांच दिन में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 180.36 करोड़ की कमाई की जबकि फिल्म की ओवरसीज कमाई 300 करोड़ को पार कर गई। सोमवार को छुट्टियों के खत्म हो जाने के जाने चलते कमाई में गिरावट की उम्मीद थी।
विज्ञापन

बॉलीमूवीरिव्यू के अनुसार सोमवार को फिल्म की कमाई रविवार के मुकाबले आधे से भी कम रही। रविवार को 38 करोड़ की कमाई करने वाली सुल्तान सोमवार को 16 करोड़ की कमाई ही कर सकी। फिल्म की कुल कमाई अब 196 करोड़ हो गई है। सोमवार को फिल्म के 200 करोड़ क्लब में पहुंच जाने की बात कहने वालों को अब एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

सोमवार को छोड़ दें तो फिल्म ना सिर्फ भारत और दूसरे देशों में बढ़िया कमाई कर रही है बल्कि पाकिस्तान में भी दर्शक इसे पंसद कर रहे हैं। पाकिस्तान में ईद की छुट्टियों में लोगों ने 'सुल्तान' देखने के लिए थियेटर का रुख किया। 'सुल्तान' पाकिस्तान में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। पहले वीकएंड पर भी सुल्तान ने पाकिस्तान में रिकॉर्ड बना दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें