फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Song Review: धर्मा की दमक पर पैबंद सा गाना, 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां'

Wed, 24 Apr 2019 03:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mumbai Dilli Di Kudiyaan
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां (गाना)
विज्ञापन

गायक: विशाल डडलानी, देव नेगी और पायल देव।
गीतकार: वायु।
संगीतकार: विशाल-शेखर
फिल्म: स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 
निर्माता: करण जौहर, हीरू यश जौर और अपूर्व मेहता

करण जौहर की साल की तीसरी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का दूसरा गाना बुधवार को रिलीज हुआ। गाने के बारे में समझने से पहले समझिए क्या कहते हैं इस फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा, ‘पहली फिल्म में डफली वाले का रीमिक्स था, हमने जवानी दीवानी का रीमिक्स बनाया। उस फिल्म में राधा तेरी चुनरी वाला डांस नंबर था, हमने मुंबई दिल्ली की कुड़ियां बनाया। यह एक जवां संगीत नंबर है।’ लेखन की दुनिया में इसे ही तुकबंदी कहते हैं। और, पुनीत मल्होत्रा की फिल्म की ये तुकबंदी बारिश का मौसम आने से पहले ही धुल जाए तो बड़ी बात नहीं।
 
विज्ञापन

जब तक हिंदी सिनेमा में गीतकारों को फिल्म की पटकथा पढ़ने को मिलती रही और वह उसके हिसाब से जगह तलाश कर गाने लिखते रहे, हिंदी सिनेमा का संगीत महीनों तक लोगों की गाड़ियों और घरों में बजता रहा। अब जमाना प्रोजेक्ट बनाने का है। अलग अलग गीतकारों को मूड के हिसाब से गाने लिख लाने को कहा जाता है और उसे प्रोजेक्ट में फिट कर दिया जाता है। समीर की पीढ़ी के बाद के नए गीतकार हैं वायु। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के गाने मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां में उन्होंने की तुकबंदी की अति कर दी है। दिल्ली की कुड़ियां तक तो समझ आता है, मुंबई की तो मुलगियां होना चाहिए। इतना भी पंजाबी होने का क्या फायदा?

जी म्यूजिक के पास दमदार गायक हैं नहीं तो इस गाने के लिए उसने अपने दो नए गायक करण जौहर को चिटका दिए हैं। विशाल डडलानी के सुर भी ऊपर से छिड़क दिए गए हैं। गाने के बोल श्रोताओं को समझ नहीं आएंगे ये जानते हुए गाने के साथ इसके बोल भी यूट्यूब पर गाने के साथ ही डाल दिए गए हैं। पुनीत मल्होत्रा के पैमाने से भी नापें तो ये गाना राधा तेरी चुनरी के मुखड़े के मुकाबले भी कहीं नहीं ठहरता। जिम्नास्टिक सा डांस करते टाइगर श्रॉफ गाने में असर नहीं छोड़ पाते। अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने नाचने की बजाय दूसरी हरकतों से दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश की है, और वे भी बेअसर ही रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें