फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Song Review: लय में लौटे इरशाद कामिल, लिखा कबीर सिंह की बेखयाली का परफेक्ट रोमांटिक गाना

Sun, 26 May 2019 01:14 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • डिजिटल रिव्यू:  बेखयाली (गाना) 
  • गीतकार: इरशाद कामिल 
  • संगीतकार: कल्याण बराह, सचेत-परंपरा  
  • गायक: सचेत टंडन 
  • फिल्म: कबीर सिंह
विज्ञापन
kabir singh song - फोटो : मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के चोटी के गीतकारों में शुमार इरशाद कामिल अरसे बाद अपनी लय में लौटे हैं। इरशाद का लिखा ‘दिल दिया गल्ला..’ अब भी लोगों के जेहन में बसा है और 'बेखयाली में भी तेरा ही ख्याल आए, क्यों बिछड़ना है जरूरी ये सवाल आए'  जैसी लाइनों ने एक बार फिर इरशाद को तालियों का हकदार बनाया है।
विज्ञापन


'नजर के आगे हर एक मंज़र रेत की तरह बिखर रहा है, दर्द तुम्हारा बदन में मेरे जहर की तरह उतर रहा है'  जैसा कुछ इरशाद ही लिख सकते हैं। इरशाद के गीतों की सबसे बड़ी अच्छाई ये है कि वह ओरीजनल लिखते हैं, कहीं से उधार के शब्द अपने गानों में नहीं लाते।

इरशाद के लिखे इस गाने को सचेत टंडन ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। शाहिद के ऊपर सचेत की आवाज जंच भी रही है। सचेत इससे पहले भी शाहिद की ही फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू है में 'हार्ड हार्ड' गाने को अपनी आवाज दे चुके हैं। 
विज्ञापन


बैकग्राउंड में चल रहे इस गाने में दिखाया गया है कि किस तरह कबीर और प्रीति का प्यार परवान चढ़ता है। इस गाने में शाहिद और कियारा आडवाणी के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री भी अच्छी दिख रही है। गाने को म्यूजिक दिया है कल्याण बराह और सचेत परंपरा की जोड़ी ने। फिल्म के गाने को अलग अलग सीन्स का कोलाज बनाकर विजुअली एडिट किया गया है, हो सकता है फिल्म में गाना किसी और संदर्भ में आए। टी सीरीज और इरशाद कामिल का साथ लगातार मजबूत होता दिख रहा है और इसका सबूत ये भी है कि रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर ये गाना सोशल मीडिया पर वाइरल हो चुका है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें