इस समय बॉक्स ऑफिस पर 'कपूर एंड संस' और जॉन अब्राहम की 'रॉकी हैंडसम' में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई कपूर एंड संस में फवाद खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले कई तरह की बात कही जा रहीं थी। फिल्म रिलीज हुई तो समीक्षकों ने खूब सराहा। फिल्म ने पहले दिन से ही लगातार कमाई में निरंतरता बनाए रखी है।
कपूर एंड संस ने मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों में काफी बढ़िया कमाई की है। इस हफ्ते जॉन की रॉकी हैंडसम के रिलीज होने की वजह से फिल्म को झटका लगने की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म ने शुक्रवार को भी शानदार कमाई की। फिल्म ने शुक्रवार को 4.40 करोड़ की कमाई के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#KapoorAndSons crosses ₹ 50 cr. [Week 2] Fri 4.40 cr. Total: ₹ 51.33 cr. India biz. EXCELLENT HOLD, despite new releases, cricket and exams.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 26, 2016