फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: एकता कपूर की नई वेब सीरीज में न 'पंच' है न 'बीट'

Tue, 19 Feb 2019 09:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
पंच बीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: पंच बीट (वेबसीरीज)
विज्ञापन

कलाकार: प्रियांक शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, हर्षिता गौर, खुशी जोशी आदि। निर्देशक: सुयश वाधवकर
ओटीटी एप: आल्टबालाजी

टेलीविजन पर ऐसे डेली सोप लगातार बन रहे हैं जो किसी न किसी पुरानी हिट फिल्म की कहानी का प्लॉट उठाकर लंबे कर दिए गए होते हैं। अब ये रोग वेब सीरीज को भी लगता दिख रहा है। लेकिन, जिस रफ्तार से ये नई वेब सीरीज बन रही हैं, वह बहुत ही घातक है क्योंकि बड़े धोखे हैं इस राह में।

टीवी क्वीन रहीं एकता कपूर इन दिनों वेब क्वीन बनने के ख्वाब बुन रही हैं। उनकी कंटेंट फैक्ट्री में थोक के भाव वेब सीरीज बन रही हैं। पैसा एकता कपूर के पास खूब है। कलाकार भी उनके दफ्तर के बाहर लाइन लगाए खड़े ही रहते हैं। ऐसे में हर हाथ को काम मिल रहा है। बस इस अफरातफरी में कुछ नहीं हो रहा है तो वह है दमदार कहानियों की तलाश। 
विज्ञापन


एकता कपूर के खेमे की नई वेब सीरीज 'पंच बीट' का प्लॉट करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से उड़ाया गया है। बीच बीच में 'मैं हूं ना' का तड़का भी है और मामला पकड़ में न आए, इसके लिए 'ब्रदर्स' और 'बॉक्सर' जैसी फिल्मों के प्लॉट्स भी बीच में फिट कर दिए गए हैं। 12 मसाले 56 जायके वाली वेब सीरीज बनाने के चक्कर में निर्देशक सुयश एक ढंग की शो रील भी अपनी वेब सीरीज की नहीं बना पाए।
विज्ञापन


आधी सीरीज बॉक्सिंग के सहारे घिसटती है और फिर इसमें आ जाता है डांस फीवर। पंच बीट में प्रेम के त्रिकोण हैं। खोखले सस्पेंस हैं और है औसत से भी कमतर अदाकारी। एक ऐसा स्कूल है जहां पढ़ाई को छोड़ बाकी सब कुछ होता है। दो सौतेले भाइयों की एक आलीशान महल जैसे स्कूल में सेट की गई इस वेबसीरीज में सब कुछ है बस ढंग की कहानी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें