फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Please Find Attached S3 Review: पहले एपिसोड से ही डांवाडोल दिखी मुफ्त की ये सीरीज, बरखा सिंह की अदाकारी चमकी

सार

पहले दो सीजन में यूट्यूब पर मुफ्त में प्रसारित हो चुकी वेब सीरीज ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ का तीसरा सीजन इस बार अमेजन मिनी टीवी पर आया है। पहला एपीसोड बुधवार को रिलीज हुआ, अगले एपीसोड अब हफ्ते दर हफ्ते इसी दिन रिलीज होंगे।
विज्ञापन
प्लीज फाइंड अटैच्ड सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
Movie Review
प्लीज फाइंड अटैच्ड सीजन 3
कलाकार
आयुष मेहरा , बरखा सिंह , वैभवी उपाध्याय और कृतिका देव
लेखक
अक्षय झुनझुनवाला
निर्देशक
मंदार कुरुंदकर
निर्माता
डाइस मीडिया
ओटीटी
अमेजन मिनी टीवी
रेटिंग
2/5

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस हफ्ते फिर हिंदी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाल है। सोनी लिव पर ‘महारानी’ का तीसरा सीजन आने वाला है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘क्रिमिनल जस्टिस’ की तीसरा सीजन रिलीज हो रहा है और अमेजन प्राइम वीडियो पर, नहीं नहीं, अमेजन मिनी टीवी पर ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ (Please Find Attached) का तीसरा सीजन आ गया है। अमेजन मिनी टीवी तो आपको पता है ना! अमेजन के शॉपिंग ऐप पर मौजूद अमेजन मिनी टीवी पर वह कंटेट फ्री में प्रसारित होता है जिसे अमेजन की टीम को लगता है कि वह प्राइम वीडियो लायक शायद बना नहीं। तो पहले दो सीजन में यूट्यूब पर मुफ्त में प्रसारित हो चुकी वेब सीरीज ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ का तीसरा सीजन इस बार अमेजन मिनी टीवी पर आया है। पहला एपीसोड बुधवार को रिलीज हुआ, अगले एपीसोड अब हफ्ते दर हफ्ते इसी दिन रिलीज होंगे।

विज्ञापन

प्लीज फाइंड अटैच्ड सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
दफ्तर वाली मोहब्बत
वेबसीरीज ‘प्लीज फाइंड अटैचड’ (Please Find Attached) सीजन 3 की कहानी वहीं से शुरू हो रही है जहां ये सीजन 2 में आकर रुकी थी। एक विज्ञापन कंपनी में काम करने वाले शौर्य और सान्या की कहानी अब वहां आ चुकी है जहां दोनों अपने रिश्तों को सार्वजनिक करना चाहते हैं। साथ में समय बिताने के लिए नए नए तरीके खोजना चाहते हैं। सान्या अपनी पहली डेट के बारे में आज के बॉयफ्रेंड को बताती है और मामला वैसा ही हो जाता है जैसा सबके साथ अपनी प्रेमिका के पुराने प्रेमियों के बारे में पता चलने पर होता है। बीच में एक इंटर्न की एंट्री है जो गलती से क्लायंट का वीडियो बिना अनुमति के अपलोड कर देती है। कलाकार जाने पहचाने हैं। साथ साथ काम करने से शुरू करके एक ही छत के नीचे रहने से होते हुए शौर्य और सान्या निजी जीवन में एक कदम और आगे बढ़ चुके हैं।

प्लीज फाइंड अटैच्ड सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापनों ने किया बंटाधार
वेब सीरीज ‘प्लीज फाइंड अटैचड’ (Please Find Attached) का तीसरा सीजन उन लोगों के लिए ही मुफीद है जिनके पास मोबाइल पर बिताने को ढेर सारा टाइम है। हर चार पांच मिनट बाद एक विज्ञापन है जिसे यूट्यूब की तरह आप स्किप नहीं कर सकते। अमेजन मिनी टीवी का मूल मंत्र यही है। फ्री की वेब सीरीज के साथ ढेर सारे विज्ञापन। इन विज्ञापनों के चलते कहानी का तारतम्य बिगड़ता है जो आप देख रहे होते हैं, उसका मजा खराब होता है। पहले एपीसोड के हिसाब से देखें तो इसकी पटकथा भी खास चुस्त नहीं है। साल्सा ट्रेनिंग का हिस्सा बिना किसी खास मकसद के लंबा खिंचता है और बोर करने लगता है।

प्लीज फाइंड अटैच्ड सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
लचर निर्देशन, सुस्त पटकथा
अमेजन मिनी टीवी की ‘प्लीज फाइंड अटैचड’ (Please Find Attached) के सीजन 3 का पहला एपीसोड वहां आकर रुकता है जहां शौर्य और सान्या अपनी पहली मुलाकात की बात करते हैं। सान्या बताती है कि वह उसके साथ पहली डेट पर आकर खूब हंसी है। अब मतलब कि सीरीज चल रही है तो इसमें कोई हंस रहा है और उसे भी कहकर बताने की जरूरत है। समझा जा सकता है कि निर्देशक का ध्यान कहां है। अक्षय झुनझुनवाला की पटकथा हर सीन में एक ऐसा झुनझुना पकड़ाते चलती है कि दर्शक बहलता रहे लेकिन असल में ऐसा हो नहीं पाता है। मंदार कुरुंदकर का निर्देशन भी बहुत ही औसत दर्जे का है। बरखा सिंह की अठखेलियों के चलते मन जरूर एपीसोड में अटका रहता है। बाकी कुछ खास है नहीं।
विज्ञापन

प्लीज फाइंड अटैच्ड सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
देखें कि न देखें
विज्ञापनों के साथ वेब सीरीज दिखाने की शुरुआत देश में एमएक्स प्लेयर ने की। कंपनी की माली हालत का क्या हाल है, ये मुंबई में किसी भी उस निर्माता से पूछा जा सकता है जिसके पैसे कंपनी पर अब भी बकाया है। नेटफ्लिक्स के शेयर साल की शुरूआत से जब से गिरने शुरू हुए, वह भी विज्ञापनों के साथ वाली सामग्री परोसने की फिराक में है। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपना दामन साफ रखा और मुफ्त की सीरीज अमजेन प्राइम के शॉपिंग ऐप पर मिनी टीवी के रूप में आगे बढ़ा दीं। मुफ्त की सीरीज ‘प्लीज फाइंड अटैचड’ (Please Find Attached) सीजन 3 के पहले एपीसोड में तो कोई खास दम नहीं है। बाकी आगे देखते हैं क्योंकि सीरीज अभी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें