फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहनजो दारो' ने छुआ 50 करोड़ का आंकड़ा, 'रुस्तम' 100 करोड़ की ओर

Fri, 19 Aug 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सात दिनों से बॉक्स ऑफिस इस साल की सबसे बड़ी टक्कर का गवाह बन रहा है। पिछले शुक्रवार(12 अगस्त) को अक्षय कुमार की रुस्तम और रितिक रोशन की मोहनजो दारो रिलीज हुई। दोनों की फिल्मों से बड़ी उम्मीद की जा रही थी, इसे दो सितारों की टक्कर की तरह भी देखा जा रहा है। अब जब दोनों फिल्मों ने अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है, तो आंकड़ों से साफ है कि इस मुकाबले में बाजी अक्षय कुमार की रुस्तम के हाथ लगी है।
विज्ञापन


पहले दिन से ही अक्षय कुमार रितिक रोशन पर भारी पड़ रहे हैं। पहले वीकएंड पर 'रुस्तम' ने 50 करोड़ की कमाई की, जबकि 'मोहनजो दारो' ने 30 करोड़ कमाए। 'मोहनजो दारो' गुरुवार की 4.24 करोड़ की कमाई के साथ 51.18 करोड़ पर पहुंच गई है। वहीं 'रुस्तम' ने गुरुवार को 8.62 करोड़ की कमाई की, इससे फिल्म की पहले हफ्ते में कमाई 90.90 करोड़ हो गई है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 148 करोड़ हो गई है। दूसरी तरफ 'मोहनजो दारो' की दुनियाभर में कमाई 93 करोड़ हो गई है। #MohenjoDaro Fri 8.87 cr, Sat 9.60 cr, Sun 12.08 cr, Mon 10.27 cr, Tue 3.16 cr, Wed 2.96 cr, Thu 4.24 cr. Total: ₹ 51.18 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) August 19, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें