विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी 'लव गेम्स' इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। गौरव अरोरा, पत्रलेखा और तारा अलीशा की मुख्य भूमिकाओं वाली 'लव गेम्स' अपने बोल्ड सीन और कहानी को लेकर चर्चाओं में है। निर्देशक विक्रम भट्ट ने फिल्म को अपनी जिंदगी से जोड़ दिया और अपने कई संबंधों का खुलासा किया। इसके बाद फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता भी देखी गई।
इस सबके बावजूद पहले दिन की कमाई मे 'लव गेम्स' अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। फिल्म पहले दिन सिर्फ 1.03 करोड़ की कमाई कर सकी। वहीं इस शुक्रवार को रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'द जंगल बुक' ने पहले दिन 9.76 करोड़ की कमाई की।
'लव गेम्स' की कमाई पर ट्रेड आदर्श तरण आदर्श का ट्वीट
#LoveGames Fri ₹ 1.03 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) April 9, 2016