पिछले सप्ताह रिलीज हुई 'कपूर एंड संस' कमाई के मामले में सबको चौंका रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते के बाद दूसरे सप्ताह भी शानदार कमाई जारी रखी है। फवाद खान, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुख्य भूमिकाओं वाली कपूर एंड संस को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि सिर्फ मल्टीप्लैक्स को ध्यान में रखकर फिल्म बनाई गई है और छोटे शहरों और कस्बों में फिल्म को सफलता नहीं मिलेगी।
फिल्म ने छोटे शहरों के मुकाबले मल्टीप्लैक्स में बेहतर प्रदर्शन किया भी है। फिल्म में कोई बड़ा सितारा ना होने के चलते फिल्म से बहुत ज्यादा कमाई की उम्मीद नहीं की जा रही थी, लेकिन फिल्म की कमाई ने इसके कलाकारों और निर्माताओं को खुश कर दिया है। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार तक 59.02 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट
#KapoorAndSons remained STRONG, despite new films + crucial cricket match on Sun. Collected ₹ 12.09 cr in Weekend 2. Total: ₹ 59.02 cr...
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2016