फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कबाली' का जादू पड़ा फीका, 'सुल्तान' भी चित

Tue, 26 Jul 2016 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस से निर्माताओं के लिए लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। इसकी वजह सलमान और रजनीकांत की फिल्में हैं। पहले सलमान खान की सुल्तान और इस फिर रजनी की कबाली ने तगड़ी कमाई की है। इस शुक्रवार रिलीज हुई 'कबाली' ने पहले तीन दिन में ही कई नए रिकॉर्ड बना डाले।
विज्ञापन


कबाली ने पहले तीन दिन में 210 करोड़ की कमाई की। पहले तीन दिन तक तगड़ी कमाई करने के बाद फिल्म को सोमवार को झटका लगा है। फिल्म ने सोमवार को 15 करोड़ की कमाई की है। रविवार कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 123 करोड़ कमाने वाली 'कबाली' ने सोमवार को 15 करोड़ की कमाई के साथ 137 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। विश्वभर में फिल्म की कमाई 235 करोड़ के आंकड़े को छू चुकी है।
विज्ञापन

'सुल्तान' और 'मदारी भी हुए फुस्स

6 जुलाई को रिलीज हुई 'सुल्तान' लगातार तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म ने रविवार(24 जुलाई) तक भारत में 290 और विश्वभर में 550 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। फिल्म की कमाई सोमवार को धड़ाम हो गई। सोमवार को फिल्म 1.5 करोड़ की कमाई कर सकी। अब निगाहें इस बात पर हैं कि फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं।

इरफान खान ने 'मदारी' के लिए काफी मेहनत की। इरफान के लगातार प्रमोशन के बावजूद फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई है। पहले वीकएंड पर 8 करोड़ की कमाई करने वाली मदारी ने सोमवार को 1.25 करोड़ की कमाई की है। इस तरह अब फिल्म की चार दिन में कमाई 9.25 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें