पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस से निर्माताओं के लिए लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। इसकी वजह सलमान और रजनीकांत की फिल्में हैं। पहले सलमान खान की सुल्तान और इस फिर रजनी की कबाली ने तगड़ी कमाई की है। इस शुक्रवार रिलीज हुई 'कबाली' ने पहले तीन दिन में ही कई नए रिकॉर्ड बना डाले।
कबाली ने पहले तीन दिन में 210 करोड़ की कमाई की। पहले तीन दिन तक तगड़ी कमाई करने के बाद फिल्म को सोमवार को झटका लगा है। फिल्म ने सोमवार को 15 करोड़ की कमाई की है। रविवार कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 123 करोड़ कमाने वाली 'कबाली' ने सोमवार को 15 करोड़ की कमाई के साथ 137 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। विश्वभर में फिल्म की कमाई 235 करोड़ के आंकड़े को छू चुकी है।