फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय गंगाजल का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

Sat, 05 Mar 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, दिल्ली

सार

  • जय गंगाजल पर है निर्माताओं की नजर
  • नीरजा जैसी रही शुरूआत
  • प्रियंका बटोर रहीं हैं तारीफें
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस शुक्रवार को दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, 'जुबान' और 'जय गंगाजल'। जुबान में नए सितारों के होने के कारण प्रियंका चोपड़ी की जय गंगाजल से ही ज्यादा उम्मीदें की जा रही हैं। ट्रेलर रिलीज के साथ प्रियंका के जबरदस्त एक्शन ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी थी। इसके बाद भी लगातार फिल्म को लेकर की तरह की बातें सामने आती रहीं।
विज्ञापन


फिल्म को अजय देवगन की 'गंगाजल' का सीक्वल भी कहा जा रहा है। इसलिए भी फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ी हुई है। हालांकि इस बार फिल्म की कहानी अलग है। प्रियंका चोपड़ा की शोहरते पिछले कुछ समय से आसमानों में हैं। इन सब वजहों से फिल्म की कमाई पर सभी की निगाहें हैं।

पिछले कुछ समय से इस तरह की फिल्में आ रही हैं, जिसमें कोई हीरो नहीं हीरोइन ही फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। 'जय गंगाजल' भी प्रियंका के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में 'जय गंगाजल' की कमाई को प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर रही पहले दिन की कमाई

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : twitter
वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार, प्रकाश झा के निर्देशन में बनी 'जय गंगाजल' ने पहले दिन 4.5 करोड़ की कमाई की है। सोनम कपूर की दो हफ्ते पहले रिलीज हुई 'नीरजा' ने भी पहले दिन 4.5 की ही कमाई की थी। दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई एक जैसी होते हुए भी एक बड़ा फर्क है। नीरजा के मुकाबले जय गंगाजल को बहुत ज्यादा स्क्रीन मिली हैं। स्क्रीन की संख्या से देखा जाए तो जय गंगाजल कमजोर रही है।

जय गंगाजल को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में प्रकाश झा और प्रियंका चोपडज़ा के काम को ताकीफें भी मिल रही हैं। फिल्म का 30 करोड़ का है। ऐसे में शनिवार और रविवार को फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद निर्माता कर रहे हैं। फिल्म को मिल रहे रिव्यू को देखते हुए फिल्म से शनिवार और इतवार को बेहतर कमाई की उम्मीद की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें