फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 'एनएच10' को किसने दिए कितने स्टार

Fri, 13 Mar 2015 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा की फिल्म आज पर्दे पर रिलीज हो गई। जानिए कैसी है यह फिल्म और किसने दिए हैं इसे कितने स्टार।
विज्ञापन


अमर उजाला के अनुसार, फिल्म यथार्थ से कोसों दूर है और यह सिर्फ उन दर्शकों को ही पसंद आ सकती है जिन्हें बहुत डार्क सिनेमा पसंद आता है और जो यूरोपीय-अमेरिकी सिनेमा की फोटोकॉपियों से भी प्रभावित होते हैं।

फिल्म का मकसद शायद अनुष्का को स्थापित करने का ही है। अमर उजाला के हिसाब से फिल्म कुछ खास नहीं हैं और इसलिए इसे दिए हैं केवल 2 स्टार।

पढें फिल्म की पूरी समीक्षा:http://goo.gl/L4UTPt


मिड डे ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा है कि यह फिल्म दर्शकों को कुर्सी से चिपके रहने का पूरा माद्दा रखती है और यह भी कहा है कि ऐसी फिल्में बहुत कम ही बनती हैं।
विज्ञापन


फिल्म में कुछ लीकपोल भी हैं पर वह कहीं दब जाते हैं। कलाकारों का अभिनय बेहतर है। अनुष्का ने अच्छा काम किया है। मिड डे ने इस फिल्म को मिस न करने की सलाह देते हुए इसे दिए हैं 4 स्टार।

पढें फिल्म की पूरी समीक्षा:http://goo.gl/hsnhjZ

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार फिल्म और बेहतर बन सकती थी लेकिन नहीं बन पाई। खासतौर पर फिल्म के सेकंड हॉफ में जरूरत से ज्यादा ड्रामा परोसा गया है जो फिल्म को उबाऊ कर देता है।

अनुष्का ने अपनी तरफ से बेहतर काम किया है लेकिन फिल्म खत्म होते-होते वह प्रभाव नहीं छूट पाया जिसकी जरूरत थी। हिंदुस्तान टाइम्स ने इस फिल्म को दिए हैं 2.5 स्टार।

पढें फिल्म की पूरी समीक्षा:http://goo.gl/crvnwz

इंडिया टुडे के अनुसार 'एनएएच10' एक बदले की खौफनाक कहानी है जिसे पर्दे पर इस प्रकार उतारा गया है जिसे कमजोर दिलवाले लोग न झेल पाएं। इस फिल्म को देखने के लिए मजबूत जिगर की जरूरत होगी।

इसके अनुसार यह एक्शन और हॉरर के दीवानों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी लेकिन जो लोग पर्दे पर हिंसा और खूनी दृश्यों को देखना पसंद नहीं करते उनको यह फिल्म जरा भी पसंद नहीं आएगी। फिल्म की एडिटिंग और निर्देशन दमदार है। इंडिया टुडे ने इस फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं।
विज्ञापन


पढें फिल्म की पूरी समीक्षा: http://goo.gl/Ty1aCh

एनडीटीवी के अनुसार फिल्म की कहानी के अनुसार ही पर्दे पर ट्रीटमेंट दिया गया है जो एकदम फिट बैठता है। यह ऐसी फिल्म है जो बॉलीवुड में बनने वाली पारंपरिक ठर्रे की फिल्मों को तोड़ती है।

कलाकारों का अभिनय अच्छा है और निर्देशन कसा हुआ है। एनडीटीवी मूवी ने इस फिल्म को दिए हैं 3 स्टार।

पढें फिल्म की पूरी समीक्षा:http://goo.gl/acluiP

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें