इस शुक्रवार रिलीज हुई 'हाउसफुल-3' ने जोरदार कमाई से सबकी बोलती बंद कर दी है। फिल्म ने पहले दो दिन में जबरदस्त कमाई की है। फिल्म की कमाई ने उन सबको जवाब दिया है, जो फिल्म की बुराई करते नहीं थक रहे हैं। 3 जून को रिलीज हुई 'हाउसफुल-3' समीक्षकों के गले नहीं उतरी है। समीक्षाओं में फिल्म को सिरे से नकार दिया गया है। क्रिटिक्स ने एक्टिंग, कहानी, कैमरा समेत हर स्तर पर फिल्म को बेकार करार दिया है। ऐसे में कहा जा रहा था कि दूसरे दिन (शनिवार) को फिल्म की कमाई कमजोर पड़ेगी।
फिल्म की कमाई दूसरे दिन शुक्रवार के मुकाबले बढ़ गई है। पहले दिन 15.21 करोड़ कमाने वाली 'हाउसफुल-3' ने शनिवार को कमाई में 7.17 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए 16.30 करोड़ की कमाई की है। इस तरह पहले दो दिन में फिल्म की कमाई 31.51 करोड़ हो गई है। फिल्मी पंडित अब 'हाउसफुल-3' से तगड़े वीकएंड की उम्मीद कर रहे हैं।
'हाउसफुल-3' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, लीजा हेडन, नर्गिस फाखरी और चंकी पांडे जैसे सितारे हैं।
#Housefull3 Fri 15.21 cr, Sat 16.30 cr. Total: ₹ 31.51 cr. India biz... Growth in biz on Sat: 7.17%... Sun shows begin on STRONG note.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 5, 2016