हॉलीवुड फिल्म 'सेंड हेल्प' रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अभिनय
रैचल मैकएडम्स ने लिंडा का रोल बहुत सहजता से निभाया है। वह शांत, समझदार और हालात संभालने में सक्षम दिखती हैं। फिल्म में यह बताया जाता है कि वह हमेशा किसी सर्वाइवल रियलिटी शो में जाना चाहती थी, जिससे उसकी स्किल्स काफी हद तक वास्तविक लगती हैं। लेकिन उसके अंदर डर, गुस्सा और भावनात्मक टूटन भी दिखती है, जो उसे और मानवीय बनाती है।
डायलन ओब्रायन का किरदार ब्रैडली कई बार समझ नहीं आता। कभी अच्छा लगता है, कभी अचानक गुस्सा हो जाता है। उसका व्यवहार हर समय बदलता रहता है। उसके इस बदलते व्यवहार से कहानी में लगातार तनाव बना रहता है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री असहज है और यही फिल्म का सबसे जरूरी हिस्सा भी बन जाती है।
हॉलीवुड फिल्म 'सेंड हेल्प' रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
निर्देशन
फिल्म के निर्देशक सैम राइमी ने एक अच्छी फिल्म बनाई है। वह किसी बड़े डरावने सीन के बजाय माहौल और चुप्पी से तनाव पैदा करते हैं। कई बार दोनों किरदारों की साधारण बातचीत भी भारी लगने लगती है। कैमरा उन पलों पर टिक जाता है, जहां ऑडियंस खुद बेचैन हो जाते हैं। द्वीप का माहौल सादा है लेकिन दबाव से भरा हुआ, जो कहानी के साथ अच्छी तरह मेल खाता है।
पटकथा
पटकथा का फोकस दोनों किरदारों के मनोवैज्ञानिक उतार-चढ़ाव पर है। कहानी धीमी गति से आगे बढ़ती है और डायलॉग भी आसान और सीधे हैं। लेकिन कुछ कमियां साफ तौर से महसूस होती हैं। पहली कमी यह है कि लिंडा की सर्वाइवल स्किल्स कई जगह जरूरत से ज्यादा दिखाई गई हैं, जिससे कुछ सीन्स कम रियल लगते हैं। दूसरी कमी यह है कि कुछ हिंसक सीन्स देखकर ऑडियंस को लगता है कि अब कुछ आगे बढ़ना चाहिए लेकिन ऐसा कुछ हाेता नहीं है।
हॉलीवुड फिल्म 'सेंड हेल्प' रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)