फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की 'फैन' ने पांच दिन में कमाया कितना

Wed, 20 Apr 2016 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान की इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'फैन' की कमाई में उतार-चढ़ाव जारी है। क्रिटिक्स ने तो फैन की जमकर तारीफ की है। फिल्म को समीक्षकों ने शाहरुख के करियर की शानदार फिल्मों में शुमार किया है। फिल्म ने कमाई के मामले में भी अच्छी शुरुआत की। फिल्म को पहले तीन दिन के अच्छे बिजनेस के बाद उम्मीद नहीं थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरह से लुढ़क जाएगी।
विज्ञापन


फिल्म ने दुनियाभर में पहले तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। भारत में शुक्रवार को फिल्म ने 19.20 करोड़, शनिवार को 15.40 करोड़ और रविवार को 17.75 करोड़ के साथ 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। सोमवार को फिल्म के बिजनेस तगड़ी गिरावट आई। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 6.05 करोड़ की कमाई की। रविवार के 17.75 करोड़ के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई 6.05 करोड़ पर आ गई।

इस तरह पहले चार दिन में फिल्म की कमाई 58.40 करोड़ रही। पांचवे दिन(मंगलवार) फिल्म की कमाई में कुछ बढोत्तरी की उम्मीद निर्माताओं को थी, लेकिन फैन को मंगलवार को फिर से तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 6.05 करोड़ की कमाई करने वाली फैन मंगलवार को सिर्फ 5.75 करोड़ की ही कमाई कर सकी। फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई 64.15 करोड़ हो गई है। दुननियाभर में फिल्म की कमाई 130 करोड़ है। #Fan fails to grow despite part holiday on Tue. Fri 19.20 cr, Sat 15.40 cr, Sun 17.75 cr, Mon 6.05 cr, Tue 5.75 cr. Total: ₹ 64.15 cr. — taran adarsh (@taran_adarsh) April 20, 2016


वहीं दूसरी ओर दूसरे सप्ताह में 'द जंगल बुक' का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने मंगलवार को फैन को मात दे दी। फिल्म ने 6.37 करोड़ का कारोबार किया। जोकि फैन के 5.75 करोड़ से काफी ज्यादा है। फिल्म की कमाई 113.70 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है। #TheJungleBook attains BLOCKBUSTER status. [Week 2] Fri 8.02 cr, Sat 8.51 cr, Sun 10.67 cr, Mon 5.09 cr, Tue 6.37 cr. Total: ₹ 113.70 cr. — taran adarsh (@taran_adarsh) April 20, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें