इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'अजहर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन औसत शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 6.30 करोड़ की कमाई की दूसरे दिन शनिवार की छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 11 फीसदी की बढोत्तरी हुई है। दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की है। पहले दो दिन में फिल्म की कमाई 13.30 करोड़ हो गई है।
इमरान हाशमी, प्राची देसाई और नर्गिस फाखरी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद निर्माता कर रहे हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि इस हफ्ते 'अजहर' के सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हुई है। समीक्षकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इतवार को फिल्म से बड़ी कमाई की उम्मीद फिल्मी पंडित कर रहे हैं। तरण आदर्श का ट्वीट
#Azhar has 11.11% growth on Sat... Fri 6.30 cr, Sat 7 cr. Total: ₹ 13.30 cr. India biz... Biz must grow manifold on Sun for a decent total.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 15, 2016