फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: सनम ने बनाया 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए...' का कर्णप्रिय कवर वर्जन

Sat, 09 Feb 2019 11:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
सनम पुरी - फोटो : social media
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: कहीं दूर (कवर वर्जन)
विज्ञापन

कलाकार: सनम पुरी (गायक)। समर पुरी (गिटार)। वेंकी एस (बास)। केशव धनराज (ड्रम्स)। मुकेश, योगेश, सलिल चौधरी (मूल गायक, गीतकार, संगीतकार)
यूट्यूब चैनल: सनम

कहीं दूर जब दिन ढल जाए, सांझ की दुल्हन, बदन चुराए, चुपके से आए। मेरे ख्यालों के आंगन में कोई सपनों के दीप जलाए, कहीं दूर जब...। कालजयी गीतकार योगेश के लिए इस गीत को हिंदी फिल्मी गीतों का शौक रखने वाले शायद ही किसी श्रोता ने अब तक नहीं सुना होगा। सलिल चौधरी के दिल को छू लेने वाले संगीत और मुकेश की कानों में मिस्री सी घोलती आवाज वाले किसी गाने का कवर वर्जन सुनने की हिम्मत करना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता।
विज्ञापन


लेकिन, जब कवर आर्टिस्ट्स के बीच भी अखिल भारतीय प्रतियोगिताएं होने लगी हों, कवर वर्जन बनाने के लिए खास डिजिटल एप ईजाद किए जाने लगे हों, तो गाने सुनने वालों को भी ऐसी चुनौतियों झेलनी पड़ती हैं और ऐसे ही कवर वर्जन गा गाकर सनम पुरी डिजिटल जगत के सबसे लोकप्रिय कलाकार भी बने हैं। 
विज्ञापन


कवर वर्जन में कोई उभरता गायक अपनी गायिका का प्रदर्शन करने के लिए पहले से गाए जा चुके किसी गीत को हू ब हू गाकर अपनी दावेदारी संगीत जगत के सामने पेश करता है। सनम पुरी दावेदारी जताने वाले दिनों से कहीं आगे निकल चुके हैं। वह कुछ गाते हैं तो लोग उनको सुनते हैं और इसकी वजह है कि वह मूल गाने को हू ब हू दोहराने से बचते हैं और उसे अपनी खास मुरकियों के साथ पेश करने की कोशिश करते हैं। 

सनम पुरी की गायन शैली उनको दूसरे गायकों से अलग भी बनाती है और उनकी ये गायन शैली ही उन्हें एक अच्छा पार्श्वगायक बनने से रोकती भी है। 

कहीं दूर का कवर वर्जन बनाने में सनम बैंड ने तीन चार वाद्य यंत्रों का ही प्रयोग किया है जिसके चलते यह एक दो बार सुने जाने लायक जरूर बन पड़ा है। हिंदी सिनेमा के क्लासिक गीतों का कवर वर्जन बनाना आसान नहीं होता और सनम बैंड अगर बिना मूल गीत में ज्यादा छेड़छाड़ किए ये लगातार कर रहा है तो इसके लिए उनकी तारीफ करना बनता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें