फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन ही औंधे मुंह गिरी जॉन-वरुण की 'ढिशूम'

Tue, 02 Aug 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हुई जॉन अब्राहम और वरुण धवन की फिल्म 'ढिशूम' ने जिस तरह से पहली तीन दिन उम्मीद जगाई, उसे वो चौथे दिन कायम नहीं रख सकी। 'ढिशूम' ने पहले दिन (शुक्रवार) को 11.05 करोड़, शनिवार को 12.02 करोड़, इतवार को 14.25 करोड़ की कमाई की। इस तरह से पहले वीकएंड पर ही फिल्म 37 करोड़ पार कर गई।
विज्ञापन


पहले वीकएंड पर 37 करोड़ से ज्यादा कमाने से निर्माताओं के चेहरे खिले हुए थे लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में तगड़ी गिरावाट दर्ज हुई। इतवार को 14.25 करोड़ कमाने वाली 'ढिशूम' सोमवार को सिर्फ 4.85 करोड़ की कमाई कर सकी। इस तरह अब पहले चार दिन में फिल्म की कमाई 42.17 करोड़ हो गई है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन

#Dishoom Fri 11.05 cr, Sat 12.02 cr, Sun 14.25 cr, Mon 4.85 cr. Total: ₹ 42.17 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) August 2, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें