फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Review: रियलिटी शो की सच्चाई दिखाती है ‘ब्लू माउनटेंस’

Fri, 07 Apr 2017 03:34 PM IST
रवि बुले
विज्ञापन
ब्लू माउंटेन्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्माताः राजेश कुमार जैन
विज्ञापन


निर्देशकः सुमन गांगुली

सितारेः ग्रेसी सिंह, रणवीर शौरी, यथार्थ रत्नम

रेटिंग**
 
रवि बुले

छोटे पर्दे पर ‘टैलेंट हंट’ करने वाले संगीत के रियलिटी कार्यक्रमों की हकीकत उतनी चमकीली नहीं, जितनी दिखती है। पीछे कुछ अंधेरे भी हैं। जीतने वाले को ही लोग ज्यादा दिन याद नहीं रखते तो उनका क्या जो बीच में हार जाते हैं?

निर्देशक सुमन गांगुली की फिल्म ब्लू माउंटेंस इसी विषय को उठाती है। किशोर उम्र के सोम की मां एक सफल गायिका रही है जिसने परिवार के लिए संगीत छोड़ दिया।
विज्ञापन


सोम गायकी के एक रियलिटी शो में तेजी से उभरता है, लेकिन बीच में ही उसे नाकामी मिलती है। वह अवसाद में चला जाता है और खुद को सबसे अलग कर लेता है।
 
विज्ञापन

पढ़ें कैसी है ग्रेसी सिंह की 'ब्लू माउनटेंस'

'ब्लू माउनटेंस' फिल्म के एक इवेंट के दौरान पूरी कास्ट
हंसते-खेलते परिवार के हालात एकदम बदल जाते हैं। कैसे हो इन परिस्थितियों का मुकाबला? ब्लू माउंटेन नाकामी से मिली निराशा और सफलता के दबाव को रेखांकित करती हुई कई जवाब ढूंढने की कोशिश करती है।

फिल्म उनके लिए भी है जो रियलिटी शो का दूसरा पक्ष जानना चाहते हैं। फिल्म किशोरों के लालन-पालन के मुद्दे पर भी बातें करती है। निर्देशक ने हिमाचल की पहाड़ियों की खूबसूरती को भी कैमरे ने कैद किया है। ग्रेसी सिंह और रणवीर शौरी का अभिनय अच्छा है।

बनारस के रहने वाले यथार्थ रत्नम ने अपने किरदार को खूबसूरती से निभाया है। फिल्म में शास्त्रीय संगीत पर आधारित गीत सुनने योग्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें