फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूवी रिव्यू: एक महिला की हिम्मत और जुनून की जंग है 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग', जानें क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म?

सार

Babita Singh Reporting Film Review: फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में एक महिला पुलिस अफसर के प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच का संतुलन दिखाया गया है। यहां रिव्यू में जानें कैसी है यह फिल्म...
विज्ञापन
फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन
Movie Review
बबीता सिंह रिपोर्टिंग
कलाकार
निमीषा सजायन , बरुण सोबती , अंशुमान पुष्कर और राजेश कुमार
लेखक
अमिता व्यास
निर्देशक
अंबिएका पंडित
निर्माता
सुदीप शर्मा
रिलीज डेट
28 अगस्त 2026
रेटिंग
2.5/5

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। जहां बॉलीवुड में हमेशा से पुलिस अफसर के किरदार को दमदार और टशन नुमा अंदाज में पेश किया जाता रहा है। इससे उलट बबीता सिंह एक ऐसा किरदार है जिसमें हर सीन के बाद अपको एक आम महिला दिखाई देती है।

विज्ञापन

मेकर्स ने इस फिल्म में कुछ भी ओवर ड्रामाटिक नहीं बनाया। हालांकि, पूरी फिल्म में थ्रिल की कमी बनी रहती है। आज के दौर में जहां दर्शक अच्छी खासी क्राइम थ्रिलर फिल्में देखने के आदि हो गए हैं वैसा इसमें कुछ खास नजर नहीं आता। यहां जानिए कैसी है यह फिल्म...

फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' - फोटो : अमर उजाला

कहानी 
शुरूआत एक पुलिस एएसआई बबीता सिंह (निमिषा सजायन) से होती है, जिसे प्यार से सब बेबी बुलाते हैं। उसे कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए क्योंकि उसे ससुराल जाना है। मगर छुट्टी सीनियर मंजूर नहीं करते। इस वजह से बेबी के सीनियर (राजेश कुमार) उसे झूठ बोलकर और अपनी गलती बेबी के सिर डालकर कुछ दिनों के लिए सस्पेंड होने का विकल्प देते हैं।
बेबी उनकी बात मान लेती है और अपने ससुराल पहुंच जाती है। वहां पहुंचकर बेबी की मुलाकात अपने बचपन के दोस्त बंसी (बरुण सोबती) से मिलती है। बंसी उसे शाम को मिलने बुलाता है, वह उससे कुछ कहना चाहता है मगर काम की वजह से वह नहीं जा पाती।
उसी रात बंसी का मर्डर हो जाता है जिसका बेबी को बहुत दुख होता है। इसके बाद बेबी उसके मर्डर की तहकीकात में लग जाती है। बंसी की मौत के पीछे क्या कारण है? क्या बेबी हत्यारे का पता लगा पाएगी? यह आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' - फोटो : अमर उजाला

अभिनय 
फिल्म में बबीता उर्फ बेबी का किरदार निमिषा सजायन ने निभाया है। उनका अभिनय कमाल का है। इस किरदार में कई शेड हैं जो निमिषा ने भरपूर कैमरे पर पेश किए। कहीं वह ससुराल में एक आम सी बहू बनी हैं, कहीं पुलिसवाली तो कहीं एक विक्टिम की दोस्त। अपने हर रूप में वह काफी अच्छी लगी हैं।
बरुण सोबती का किरदार बंसी कम समय के लिए स्क्रीन पर आया मगर अपनी छाप छोड़ता है। शरद वशिष्ठ के रोल में अंशुमान पुष्कर भी काफी प्यार करने वाले और सपोर्टिव पति दिखाई दिए हैं। राजेश कुमार और नवल सेठी समेत बाकी कलाकार अपने किरदार में अच्छे लगे।

फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' - फोटो : अमर उजाला

निर्देशन
फिल्म का निर्देशन अंबिएका पंडित ने किया है। इससे पहले वह नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'ब्लैक वाॅरंट' के कुछ एपिसोड का निर्देशन भी कर चुकीं है। फिल्म अच्छी थी। निर्देशन भी अच्छा था। बस आपको इस इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा में वह सस्पेंस और स्कूप नहीं मिलता जो आप खोजना चाहते हैं। यहीं निर्देशन थोड़ा कमजोर साबित होता है।
अंबिएका फिल्म में घर-परिवार के बीच उलझी एक महिला को प्रोफेशनल लाइफ के साथ डील करते हुए दिखाना चाहती हैं पर यहीं वो उलझ जाती है। दोनों ही चीजाें को बराबर से दिखाने में फिल्म असफल रहती है और कुछ जगह उबाऊ भी लगती है। फिल्म के अंत में सेकंड पार्ट का हिंट भी है।

विज्ञापन

फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' - फोटो : अमर उजाला
देखें या नहीं?
हल्की फुल्की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म देखने का मन है तो इसे देख सकते हैं। ज्यादा हिंसा नहीं है तो इसे आराम से देखा जा सकता है। त्योहार के दिन यह आपका मन खराब नहीं करेगी। अभिनय समेत फिल्म में देखने लायक काफी कुछ है। मगर हां एकदम सस्पेंसफुल और थ्रिल इन्वेस्टिगेटिव कहानी देखाना या एक्शन चाहते हैं तो यह आपके लिए नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें