फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khyaal Rakhya Kar Review: फिर जमी हिमांशी और रियाज की केमिस्ट्री, प्रीतिंदर ने गाया दमदार गाना

Wed, 10 Jun 2020 05:49 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Music Video Review: ख्याल रख्या कर
कलाकार: हिमांशी खुराना और आसिम रियाज (एक्टर) प्रीतिंदर (सिंगर)
संगीत: रजत नागपाल
यूट्यूब चैनल: देसी म्यूजिक फैक्ट्री
विज्ञापन
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस से निकले दो कलाकार। दोनों पर टिका एक दूसरे का आधार। अलग अलग दोनों अधूरे और एक साथ आ जाएं तो कर दें दूसरों के भी सपने पूरे। जी हां, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का नया म्यूजिक वीडियो ‘ख्याल रख्या कर’ बाजार में आ गया है और आते ही फिर से छा गया है। पिछली बार गाना नेहा कक्कड़ जैसी मशहूर सिंगर का था, इस बार नंबर उनसे थोड़ा कम फेमस प्रीतिंदर का है लेकिन आवाज इस सिंगर की भी कमाल की है।

विज्ञापन


कोरोना काल में जब सब लोग फीके हो रखे हैं। तमाम लोगों के तो जीवन का स्वाद ही जा चुका है। आसिम और हिमांशी पंजाब के किसी पिंड में दीवाली मनाते दिख रहे हैं। फुलझड़ियों से लेकर दीयो और लालटेन तक में दमकती हिमांशी के आगे फीके तो आसिम रियाज भी लगते हैं लेकिन कसरत करते रियाज की नजर उतारती हिमांशी किसी तरह उन्हें भी अपने साथ पूरा चमकीला बना ही लेती हैं।

आसिम और हिमांशी की ये केमिस्ट्री इस गाने का बोनस है, गाना अपने आप में वैसे भी दमदार है और आंखें बंद करके बिना वीडियो देखे सुनो तो और भी अच्छा लगता है। देश में स्पॉटीफाइ और दूसरे एप आने के बाद से सिर्फ गानों की कद्र भी बढ़ी है और म्यूजिक वीडियो देखकर गाने पसंद करने वालों की तादाद धीरे धीरे कम ही हो रही है। प्रीतिंदर के गाने में एक अलग अहसास है, जो उन्हें लंबी दूरी तक ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बाइस्कोप: इस वजह से नहीं बनी ‘जोश’ में शाहरुख और आमिर की जोड़ी, सलमान ने भी किया था इस रोल से इनकार

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें