आदित्य चोपड़ा ने जताया भरोसा
इस दौरान मोहित सूरी ने बताया कि महामारी के बाद आदित्य चोपड़ा ने अहान को भरोसा दिया कि उनके टैलेंट पर उन्हें पूरा भरोसा है। अगर वह चाहें तो वाईआरएफ के बाहर भी मौका तलाश सकते हैं और अच्छा ऑफर मिलने पर वहां डेब्यू भी कर सकते हैं। हालांकि, अहान केवल वाईआरएफ द्वारा ही लॉन्च किए जाने के लिए इच्छुक थे। आखिरकार ‘सैयारा’ के जरिए अहान की वो इच्छा पूरी हुई और वाइआरएफ के जरिए ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।
बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘सैयारा’
‘सैयारा’ अपनी रिलीज के बाद से लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म 13 दिनों में ढाई सौ करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर चुकी है और अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में भी ‘सैयारा’ चार सौ करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।