फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 3: मोहनलाल ने की 'दृश्यम 3' की शुरुआत, शूटिंग से पहले शेयर कीं पूजा की तस्वीरें

Mon, 22 Sep 2025 12:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Drishyam 3 Pooja: हाल ही में मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला है। इसके कुछ ही दिनों बाद उन्होंने अपनी नई फिल्म की शुरुआत की है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
मोहनलाल - फोटो : फेसबुक @ActorMohanlal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेता मोहनलाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 3' के प्रोडक्शन से पहले पूजा की है। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर की हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है 'जॉर्ज कुट्टी की दुनिया को एक बार फिर जीवंत करते हुए, आज पूजा के साथ 'दृश्यम 3' की शुरुआत हो रही है।'
विज्ञापन


दृश्यम का सीक्वल है फिल्म
आपको बता दें कि 'दृश्यम 3' मलयालम फिल्म 'दृश्यम (2013)' की सीक्वल है। क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया था। इसमें मोहनलाल और मीना अहम किरदार में थे। फिल्म में आईजी गीता प्रभाकर का बेटा खो जाता है इसके बाद जॉर्ज कुट्टी (मोहनलाल) अपने परिवार को बचाने के लिए संघर्ष करते हैं। इस फिल्म का सीक्वल 'दृश्यम 2' 2021 में आया था। इसी पर आधारित अजय देवगन की बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' बनी है।

मोहनलाल, जीतू जोसेफ - फोटो : फेसबुक@ActorMohanlal
मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
हाल ही में मोहनलाल को सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने का ऐलान किया गया। उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी। मोहनलाल ने इस पुरस्कार को मलयालम सिनेमा को समर्पित किया। उन्होंने कहा दशकों बाद मलयालम सिनेमा को यह पहचान वापस मिली है।

यह खबर भी पढ़ें: Dadasaheb Phalke Award: राजकुमार से लेकर रजनीकांत तक, साउथ के इन महान कलाकारों को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

मोहनलाल की प्रतिक्रिया
दादसाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर मोहनलाल ने कहा 'यह मलयालम फिल्म उद्योग के लिए एक श्रद्धांजलि है। 20 साल बाद, यह पुरस्कार मलयालम फिल्म उद्योग में वापस आ रहा है। इसलिए, मैं इस पुरस्कार को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के साथ साझा कर रहा हूं। मैं इसे उन सभी महान कलाकारों के साथ साझा करता हूं जिन्होंने मलयालम सिनेमा में मेरे साथ काम किया है, जिन्होंने मुझे आकार दिया है, जिन्होंने मेरे अंदर के कलाकार को उभारा है और जिन्होंने उद्योग में मेरे सुंदर सफर को खूबसूरत रोशनी दी है।'
विज्ञापन

मोहनलाल के बारे में
चार दशकों से ज्यादा के करियर में मोहनलाल ने कई शैलियों और भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है। मलयालम सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाने वाले मोहनलाल तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण सहित कई पुरस्कार मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें