फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patriot Teaser: मोहनलाल-ममूटी और फहाद फासिल की ‘पेट्रियट’ का टीजर रिलीज, दिखेगी जासूसी और देशभक्ति की कहानी

Thu, 02 Oct 2025 12:23 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Patriot Teaser Release: मोहनलाल और ममूटी की आगामी फिल्म ‘पेट्रियट’ का टीजर रिलीज हो गया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास।
विज्ञापन
पेट्रियट टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, ममूटी और फहाद फासिल स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘पेट्रियट’ का टीजर आज जारी कर दिया गया है। दशहरा के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का जबरदस्त टीजर रिलीज किया है। इसमें तीनों स्टार्स की झलक देखने को मिलती है।

विज्ञापन


स्पाई-थ्रिलर एक्शन होगी फिल्म
1 मिनट 21 सेकंड के इस टीजर में फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ तो पता नहीं चलता है। हां, टीजर में फिल्म की स्टारकास्ट जरूर दिखती है। इसमें मोहनलाल, ममूटी और फहाद फासिल के अलावा नयनतारा, रेवती और कुंचको बोबन भी नजर आते हैं। फिल्म में मोहनलाल एक आर्मी अधिकारी के किरदार में दिखते हैं। जबकि ममूटी और फहाद फासिल के किरदार के बारे में टीजर से कुछ ज्यादा पता नहीं चलता है। इतना जरूर है कि टीजर को देखकर ये बात तय है कि फिल्म एक सस्पेंस स्पाई थ्रिलर एक्शन मूवी है। इस फिल्म को महेश नारायणन ने डायरेक्ट किया है। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।



पहली बार एकसाथ दिखेंगे मलयालम सिनेमा के तीन सुपरस्टार
फैंस के लिए ‘पेट्रियट’ इसलिए भी काफी खास फिल्म है, क्योंकि ये पहली बार है जब मलयालम सिनेमा के तीन सुपरस्टार एकसाथ नजर आएंगे। मोहनलाल और ममूटी जहां मलयालम सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार हैं, वहीं फहाद फासिल मौजूदा वक्त में मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े स्टार हैं। ऐसे में तीनों सुपरस्टार्स का एक साथ एक ही फिल्म में नजर आना, उनके फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा है। इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया गया है। टीजर से फिल्म को लेकर उत्साह और भी बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें