फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal: मोहनलाल ने कंफर्म की ‘दृश्यम 3’, अक्टूबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Sat, 21 Jun 2025 06:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Drishyam 3: सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ का अगला पार्ट ‘दृष्यम 3’ का मोहनलाल ने आधिकारिक एलान कर दिया है। साथ ही ये भी बता दिया है कि वो कबसे फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने इस साल ‘एल 2 एम्पुरान’ और ‘थुडारम’ जैसी फिल्में दी हैं। अब मोहनलाल ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी कड़ी का भी एलान कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

मोहनलाल ने किया पोस्ट

विज्ञापन

अभिनेता मोहनलाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत ब्लैक एंड व्हाइट में मोहनलाल के इंटेंस लुक से होती है। जिसमें उनकी आंख पर केंद्रित किया गया है। इसके बाद स्क्रीन पर लिखकर आता है ‘दृश्यम 3’। बाद में वीडियो में मोहनलाल फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ और निर्माता एंटनी पेरुंबवूर के साथ गले मिलते और मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। अंत में लिखकर आता है ‘लाइट कैमरा अक्टूबर।’ इस वीडियो को शेयर करते हुए मोहनलाल ने कैप्शन में लिखा, ‘अक्टूबर 2025 - कैमरा वापस जॉर्जकुट्टी की ओर मुड़ता है।’ जिससे स्पष्ट है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी।


पहले दोनों पार्ट हुए हैं हिट
दृश्यम एक सस्पेंस थ्रिलर मर्डर फिल्म है। जिसके दो पार्ट पहले ही आ चुके हैं। साल 2013 में मोहनलाल दृश्यम लेकर आए थे। इसके बाद 2021 में दृश्यम 2 रिलीज हुई थी। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही थीं और क्रिटिक्स ने भी इन फिल्मों को सराहा था। अब मोहनलाल फिल्म का तीसरा पार्ट ‘दृश्यम 3’ लेकर आ रहे हैं। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है।

विज्ञापन


अजय देवगन भी कर चुके हैं ‘दृश्यम 3’ की घोषणा
मोहनलाल की अब तक आईं दोनों ही दृश्यम का हिंदी में भी रीमेक बना है। जिनमें अजय देवगन और तब्बू प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। हिंदी में भी इन दोनों ही फिल्मों को काफी सराहा गया और बॉक्स ऑफिस पर भी इन दोनों ही फिल्मों ने अच्छी कमाई की। अब मोहनलाल की ही तरह अजय देवगन भी ‘दृश्यम 3’ का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें