फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में इस भारतीय स्टार की थी जबरदस्त लोकप्रियता, दीवानगी देख रशियन प्रधानमंत्री को रद्द करनी पड़ी थी रैली

Fri, 05 Dec 2025 06:53 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Actor Stardom In Russia: भारतीय कलाकारों की लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। रूस में एक भारतीय अभिनेता की लोकप्रियता का आलम ये था कि वहां के प्रधानमंत्री तक को अपनी रैली रद्द करनी पड़ी थी। जानिए कौन है वो एक्टर…
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन आजकल भारत दौरे पर आए हैं। पुतिन का ये दौरा भारत और रशिया के रिश्तों में और मजबूती लाएगा। भारत और रूस के बीच अच्छे संबंध सिर्फ राजनीति में ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट जगत में भी रहे हैं। राज कपूर से लेकर मिथुन चक्रवर्ती तक, भारतीय अभिनेताओं की रूस में काफी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग रही है। एक भारतीय अभिनेता की लोकप्रियता का आलम रूस में इस कदर था कि एक बार तो रशियन प्रधानमंत्री को अपनी रैली तक स्थगित करनी पड़ गई थी।

मिथुन की रशिया में थी जबरदस्त फैन फॉलोइंग

विज्ञापन

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर के अलावा अगर किसी भारतीय अभिनेता की रूस में लोकप्रियता रही, तो वो हैं मिथुन चक्रवर्ती। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाले मिथुन चक्रवर्ती की रूस में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। यही नहीं मिथुन की एक झलक पाने के लिए रशियन लड़कियां बेताब रहती थीं। आज भी इंटरनेट पर मिथुन की रशियन फीमेल फैंस के बीच घिरे हुए कई तस्वीरें मौजूद हैं। मिथुन की फिल्मों और गानों को भी रूस में काफी पसंद किया जाता था।

मिथुन का नाम ही रख दिया था ‘जिमी’
मिथुन चक्रवर्ती की रूस में लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह थी साल 1982 में आई उनकी फिल्म ‘डिस्को डांसर’। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस फिल्म और इसके गाने ‘जिमी जिमी… आजा आजा…’ को भारत के साथ-साथ रूस में भी काफी पसंद किया गया था। खासकर रशियन लड़कियों के बीच यह गाना काफी पॉपुलर था। इस गाने की लोकप्रियता का आलम ये था कि रूस में लोगों ने मिथुन का नाम ही जिमी रख दिया था। यही नहीं रूस के कई संगीतकारों ने ‘जिमी जिमी… आजा आजा…’ के रूस में अपने वर्जन भी बनाए। रूसी टेकनो ग्रुप Ruki Vverh ने 1998 में गाने का रूसी वर्जन बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रशियन फीमेल फैंस के बीच मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रूस के पीएम को कैंसिल करनी पड़ी थी रैली
रूस में मिथुन को मिली इतनी अधिक लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग के बाद जब मिथुन रूस पहुंचे, तो उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई। आईएमडीबी ट्रीविया के मुताबिक, मिथुन के रूस पहुंचने पर लोगों की दीवानगी इस कदर बढ़ी कि भारी संख्या में फैंस उनसे मिलने और उनकी झलक पाने पहुंच गए। आलम ये हो गया कि मिथुन के प्रति लोगों की दीवानगी देखकर रशियन प्रधानमंत्री को अपनी राजनीतिक रैली तक कैंसिल करनी पड़ गई थी। इस घटना ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी।  

बप्पी लहिरी ने दिया संगीत, पार्वती खान ने गाया गीत
साल 1982 में रिलीज हुई ‘डिस्को डांसर’ फिल्म के गाने ‘जिमी जिमी’ को बप्पी लहिरी ने कंपोज किया है। जबकि आवाज पार्वती खान ने दी है और लिखा है अंजान ने। यह गाना आज भी काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें