रशियन फीमेल फैंस के बीच मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रूस के पीएम को कैंसिल करनी पड़ी थी रैली
रूस में मिथुन को मिली इतनी अधिक लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग के बाद जब मिथुन रूस पहुंचे, तो उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई। आईएमडीबी ट्रीविया के मुताबिक, मिथुन के रूस पहुंचने पर लोगों की दीवानगी इस कदर बढ़ी कि भारी संख्या में फैंस उनसे मिलने और उनकी झलक पाने पहुंच गए। आलम ये हो गया कि मिथुन के प्रति लोगों की दीवानगी देखकर रशियन प्रधानमंत्री को अपनी राजनीतिक रैली तक कैंसिल करनी पड़ गई थी। इस घटना ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी।
बप्पी लहिरी ने दिया संगीत, पार्वती खान ने गाया गीत
साल 1982 में रिलीज हुई ‘डिस्को डांसर’ फिल्म के गाने ‘जिमी जिमी’ को बप्पी लहिरी ने कंपोज किया है। जबकि आवाज पार्वती खान ने दी है और लिखा है अंजान ने। यह गाना आज भी काफी लोकप्रिय है।