फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को बीएमसी ने भेजा नोटिस, अवैध निर्माण से जुड़ा है मामला

Sun, 18 May 2025 10:39 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mithun Chakraborty Controversy: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को बीएमसी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अभिनेता को गैर कानूनी निर्माण के चलते भेजा गया है। जानते हैं विस्तार से…
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : साभार- दूरदर्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को बीएमसी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कथित रूप से एक गैर कानूनी निर्माण के चलते अभिनेता को यह नोटिस जारी किया गया है। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक 10 मई के नोटिस के सात दिनों के भीतर निर्माण को उचित ठहराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

हो सकती है ये कार्रवाई
मिथुन चक्रवर्ती को मलाड के एरंगल गांव में एक भूखंड पर कथित रूप से अवैध निर्माण कराने को लेकर यह नोटिस दिया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण ना मिल पाने की स्थिति में नागरिक निकाय ने चेतावनी दी है कि मालिक के जोखिम पर संरचना को ध्वस्त कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। यह कदम बीएमसी द्वारा माध क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई के हिस्से के रूप में उठाया गया है।


यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: 100 की नोट पर धर्मेंद्र को इस दिग्गज एक्टर ने दिया था ऑटोग्राफ, तस्वीर आई सामने; फैंस हुए भावुक

विज्ञापन

101 गैरकानूनी निर्माण की हुई है पहचान
अधिकारियों ने क्षेत्र में 101 गैरकानूनी निर्माण की पहचान की है। रिपोर्ट के मुताबिक बीएमसी सूत्रों ने बताया कि हीरा देवी मंदिर के पास हाल ही में किए गए निरीक्षण में पता चला है कि दो एक से अधिक मेजेनाइन मंजिला इमारतें, एक भूतल संरचना और तीन अस्थायी इकाइयां ईंटों, लकड़ी, कांच और एसी शीट से बनी थीं। कथित तौर पर इनका निर्माण संबंधित अधिकारियों से उचित प्राधिकरण के बिना किया गया था। 


यह खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: खुद को जिहादी कहे जाने पर बोले जावेद अख्तर - 'नर्क में चला जाऊंगा पर पाकिस्तान नहीं'


मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि एमएमसी अधिनियम की धारा 475 ए के तहत उल्लंघन करने पर जुर्माना लग सकता है और यहां तक कि कारावास भी हो सकता है। अधिकारी ने कहा, ‘यह संरचनाएं सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना बनाई गई थीं। इसलिए नोटिस जारी किए गए हैं।’ आरोपों का जवाब देते हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने दावों से इनकार किया। पोर्टल द्वारा बताए गए एक बयान में उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कोई गैर कानूनी निर्माण नहीं है। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और हम अपने जवाब भेज रहे हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें