फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: भूख और गरीबी को पछाड़ मिथुन बनें बॉलीवुड के डांसिंग स्टार, 'गन मास्टर जी-9' से मिली पहचान

Sun, 16 Jun 2024 07:10 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट देने वाले इस डांसिंग किंग के लिए बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना इतना आसान नहीं था। आइए आपको मिथुन चक्रवर्ती के जन्मदिन पर उनके जीवन के बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें बताते हैं जो शायद कम ही लोगों को पता होगी --
विज्ञापन

2 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
16 जून 1950 में जन्मे मिथुन चक्रवर्ती ने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी, भोजपुरी, तमिल और तेलुगु  जैसी अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1976 में आई फिल्म 'मृगया' से किया था, लेकिन उन्हें बतौर स्टार पहचान फिल्म 'डिस्को डांसर' से मिली। इस फिल्म के बाद वे बॉलीवुड में 'डिस्को डांसर' के नाम से मशहूर हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा था कि अपने शुरुआत के दिनों में वे पानी की टंकी में सोते थे। इतना ही नहीं उनकी जिंदगी में एक वो दौर भी आया था जब उनके पास खाना खाने तक के पैसे नहीं थे, लेकिन अभिनेता ने हार नहीं माना। फिल्मों में बतौर हीरो काम करने से पहले वे हेलन का असिस्टेंट बने थे और डांस की बारीकियां उन्होंने वहीं से सीखी।

4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
मिथुन चक्रवर्ती की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साढ़े तीन सौ से ज्यादा फिल्में में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने एक साथ 33 फ्लॉप फिल्में दी थीं, लेकिन उसके नाद भी उन्हें फिल्में ऑफर होती रहीं।  उन्होंने 'मृगया' से लेकर 'सुरक्षा' और 'बॉक्सर' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया । मिथुन चक्रवर्ती के करियर में एक ऐसा दौर भी आया था जब लोग उनका नाम देखकर ही सिनेमाहाल तक खींचे चले आते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मों के अलावा मिथुन चक्रवर्ती डांस रियलिटी शो में बतौर जज की भूमिका में नजर आए हैं। दर्शकों ने उन्हें उनके हर अंदाज के लिए प्यार किया है। आज भी अगर बॉलीवुड में किसी डांसिंग हीरो का जिक्र होता है तो मिथुन का नाम सबसे पहले लिया जाता है।  'डिस्को डांसर' में उनके द्वारा निभाया गया किरदार 'जिम्मी' आज भी दर्शकों को याद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें