4 भाषाओं में रिलीज हो रही फिल्म
फिल्म ‘फाइनल रेकनिंग’ मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की आठवीं फिल्म है और देशभर के सिनेमाघरों में इसे रिलीज किया जाएगा। इस बार फिल्म को इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है, जिससे इसे देखने वाली ऑडियंस में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें: Criminal Justice 4: इस बार होंगे सच के तीन पहलू, कैसे सुलझाएंगे माधव मिश्रा? क्रिमिनल जस्टिस 4 का ट्रेलर रिलीज
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो टॉम क्रूज अपने आइकॉनिक किरदार ‘एथन हंट’ में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में हैले अट्वेल, एसाई मोरालेस, सिमोन पेग्ग जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने किया है और इसे पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस प्रोडक्शंस ने बनाया है।