फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Troupe Dies: 'मिशन इंपॉसिबल' और 'स्टार ट्रेक' फेम टॉम ट्रूप का निधन, थिएटर में भी कमाया नाम

Mon, 21 Jul 2025 11:18 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Tom Troupe Death: टॉम 97 वर्ष के थे। उनका निधन बेवर्ली हिल्स में मौजूद उनके घर पर हुआ। खबर की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट हार्लन बोल और कई मीडिया संस्थानों ने की।
विज्ञापन
टॉम ट्रूप - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम ट्रूप का निधन हो गया है। उन्होंने छह दशकों तक मंच और पर्दे (फिल्म और टीवी) पर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। वह 97 वर्ष के थे। उनका निधन बेवर्ली हिल्स में मौजूद उनके घर पर हुआ। बताया जाता है कि उनका निधन प्राकृतिक वजहों से हुआ है। इस खबर की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट हार्लन बोल और कई मीडिया संस्थानों ने की।
विज्ञापन

टॉम ट्रूप का काम और शोहरत
टॉम ट्रूप ने ब्रॉडवे प्रोडक्शन्स में अच्छा काम किया है। उन्होंने 75 से अधिक टीवी शोज में जबरदस्त किरदार निभाए हैं। 'स्टार ट्रेक', 'मिशन: इम्पॉसिबल', 'फ्रेजियर' और 'चीयर्स' जैसी मशहूर सीरीज में उन्होंने शानदार काम किया है। उनके प्रदर्शन ने उन्हें हर पीढ़ी के दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया।

टॉम ट्रूप - फोटो : एक्स
प्रारंभिक जीवन और करियर
टॉम ट्रूप का जन्म 15 जुलाई 1928 को मिसौरी के कैनसस सिटी में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय थिएटर प्रस्तुतियों से की। 1940 के दशक में वह न्यूयॉर्क सिटी चले गए। यहां हर्बर्ट बर्गहॉफ स्टूडियो में उन्होंने उटा हेगन से अभिनय की शिक्षा ली। उन्होंने कोरियाई जंग में भी हिस्सा लिया। इसमें वीरता के लिए 'ब्रॉन्ज स्टार' पुरस्कार मिला।

यह खबर भी पढ़ें: Badshah: इस्कॉन टेंपल के रेस्टोरेंट में जाकर शख्स ने की बदतमीजी, बादशाह ने लगाई कड़ी फटकार

टॉम का हॉलीवुड का सफर
साल 1957 में उन्होंने ब्रॉडवे नाटक द डायरी ऑफ ऐन फ्रैंक से अभिनय में डेब्यू किया। 1958 में वे लॉस एंजेलिस चले गए। इसके बाद से उनका हॉलीवुड सफर शुरू हुआ। उन्होंने ईआर, नॉट्स लैंडिंग, द वाइल्ड वाइल्ड वेस्ट, चिप्स, कैग्नी एंड लेसी, मर्डर और  शी रोट जैसे लोकप्रिय टीवी शो में बेहतरीन अभिनय किया। बड़े पर्दे पर वे द डेविल्स ब्रिगेड, समर स्कूल, केलीस हीरोज और माय ओन प्राइवेट आइडाहो जैसी फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में उनके साथ रिवर फीनिक्स और कीनू रीव्स जैसे स्टार्स भी थे।
विज्ञापन

थिएटर में टॉम ट्रूप
फिल्मों और टीवी शोज के अलावा ट्रूप ने थिएटर में भी नाम कमाया है। टॉम ने लगभग 60 वर्षों तक अपनी पत्नी कैरोल कुक के साथ मंच साझा किया। साल 2023 में उनका निधन हो गया। टॉम ने अपनी पत्नी के साथ फादर्स डे, द लॉयन इन विंटर और द जिन गेम जैसे नाटकों में काम किया। दोनों को 2002 में 'थिएटर ओवेशन अवॉर्ड' मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें