'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' को जज करेंगी सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला
- फोटो : इंस्टाग्राम@missuniverseindiaorg
सुष्मिता के अलावा ये अभिनेत्रियां भी होंगी जज?
'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' के जज पैनल में अभिनेत्री सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला शामिल हैं।
बता दें कि सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। वहीं सेलिना जेटली ने भी मिस यूनिवर्स इंडिया 2001 का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा उर्वशी रौतेला ने भी मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 का ताज अपने सिर पर सजाया था।
जज के तौर पर फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर और अन्य लोग भी शामिल हैं।