Miss Teen Universe 2025 Winner Amira Moreno
- फोटो : इंस्टाग्राम
भारत में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इवेंट
मिस टीन यूनिवर्स 2025 का आयोजन पिंक सिटी जयपुर में हुआ। इवेंट समापन पर मिस टीन यूनिवर्स इंडिया के मालिक निखिल आनंद ने रिएक्शन दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'इस कार्यक्रम की मेजबानी भारत ने सफलतापूर्वक की, जिसमें तृष्णा रे ने देश का प्रतिनिधित्व किया। त्योहारों के मौसम के कारण वर्कफोर्स पर पड़ने वाले कुछ चुनौतियों के बावजूद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे सभी प्रतियोगी खुश थे'।
22 देशों ने इवेंट में हिस्सा लिया
निखिल आनंद ने आगे कहा, 'इस साल 22 देशों ने इवेंट में भाग लिया, जिसमें वेनेजुएला ने ताज जीता'। मैं कामना करता हूं कि भारत 76 वर्षों में पहली बार मिस यूनिवर्स की मेजबानी करे। वेनेजुएला की अमीरा मोरेनो ने भारत में मिस टीन यूनिवर्स 2025 का ताज जीतकर इतिहास रचा है। प्रतियोगिता के हर चरण में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाते हुए इस प्रतियोगिता के ताज पर कब्जा जमाया।
बीते वर्ष भारतीय सुंदरी ने जीता था ताज
मिस टीन यूनिवर्स 2024 का क्राउन तृष्णा रे के सिर सजा था। बीते वर्ष यह इवेंट साउथ अफ्रीका के किंबरले में आयोजित हुआ था। ओडिशा की तृष्णा ने इस बार की विनर को ताज पहनाकर सम्मानित किया।