फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मिस ग्रैंड थाईलैंड में प्रतियोगियों ने किया धमाकेदार डांस, यूजर्स ने कटरीना कैफ से जोड़ा

Mon, 30 Mar 2026 09:01 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Miss Grand Thailand Viral Video: 'मिस ग्रैंड थाईलैंड' कई वजहों से चर्चा में आ गया है। इवेंट का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स कटरीना कैफ से जोड़ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा ममला।
विज्ञापन
मिस ग्रैंड थाईलैंड, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड में आयोजित 'मिस ग्रैंड थाईलैंड' इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस इवेंट में कई ऐसे मौके आए जिनकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। हाल ही में एक प्रतियोगी कामोलवन चानागो के नकली दांत बाहर आ गए थे। इसके बाद मिस ग्रैंड थाईलैंड की प्रतियोगियों ने फिनाले के दौरान ऐसी परफॉर्मेंस दी है कि इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। इसे भारत से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
मिस ग्रैंड थाइलैंड इवेंट से वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गोटचाबेल ने शॉर्ट ड्रेस पहनी है। उन्होंने स्टेज पर शानदार डांस किया है। उनके साथ बाकी प्रतियोगी रेड ड्रेस में थीं। उन्होंने उनका साथ दिया। गोटचाबेल ने एनर्जेटिक म्यूजिक पर शानदार डांस किया। सबसे ज्यादा हैरान करने वाला वह पल था जब प्रतियोगियों ने रेन डांस किया। स्टेज पर म्यूजिक के साथ पानी गिर रहा था और प्रतियोगी डांस कर रही थीं।
 

Dhurandhar 2 Collection: 800 करोड़ पार हुई 'धुरंधर 2', तोड़ा 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड; जानें टोटल कलेक्शन

यूजर्स ने कटरीना से जोड़ा वीडियो
कई यूजर्स ने इस वीडियो की तारीफ की है, तो वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्होंने इस डांस को कटरीना कैफ की कॉपी बताया है। एक यूजर ने लिखा है 'कटरीना कैफ ने इसे 2013 में किया था। ये देखकर अच्छा लगता है कि कैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म उनकी कॉपी कर रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'कोरियोग्राफर ने धूम मचाले गाने से कटरीना कैफ के डांस को कॉपी किया है।' एक और यूजर ने लिखा है 'यह डांस कटरीना के धूम मचाले गाने का कॉपी है। कई इंडियन रियलिटी शोज में रेन डांस किया गया है।'


विज्ञापन

गोटचाबेल - फोटो : इंस्टाग्राम@pageants_universe
पट्टामा जितसावत ने जीता खिताब
इससे पहले कामोलवन चानागो पहले राउंड में नकली दांत गिरने से चर्चा में आई थीं। हालांकि उन्होंने स्थिति को संभाल लिया। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने उनके आत्मविश्वास की तारीफ की। 
मिस ग्रैंड थाइलैंड का खिताब पट्टामा जितसावत ने जीता है। अब वह मिस ग्रैंड इंटरनेशलन 2026 में थाइलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसका आयोजन भारत में होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें