फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी: ‘लोग शराब पीकर आए थे’, नोएडा की क्रिएटर ने छोड़ी फिल्म की स्क्रीनिंग, भीड़ पर उठाए कडे़ सवाल

Sun, 06 Sep 2026 02:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mirzapur The Movie: हाल ही में फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ देखने पहुंची नोएडा की एक क्रिएटर ने काफी खराब अनुभव का सामना किया। इसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर कर थिएटर मैनेजमेंट पर भी कड़े सवाल खड़े किए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 
विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन हाल ही में एक क्रिएटर ने ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए हैं। 
विज्ञापन


महिला ने शेयर किया थिएटर का खराब अनुभव
नोएडा की कंटेंट क्रिएटर अनामिका ने शनिवार को एक वीडियो शेयर कर अपना अनुभव बताया। उन्होंने कहा, 'हम थिएटर से बाहर आ गए हैं, फिल्म खराब होने की वजह से नहीं, बल्कि भीड़ इतनी खराब थी। लोग शराब पीकर आए हुए हैं। अब सभी लोग बाहर आ गए हैं और परेशान होकर कह रहे हैं कि पहले उन लोगों को बाहर निकालो, फिर हम वापस अंदर जाएंगे।'

उन्होंने आगे बताया कि उन्हें पहले से पता था कि भीड़ बहुत अच्छी नहीं होगी, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि स्थिति इतनी खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म के दौरान वह और उनकी दोस्त काफी एन्जॉय कर रहे थे।
विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब
थिएटर मैनेजमेंट पर भी साधा निशाना
बाद में उसी शाम शेयर किए गए एक और वीडियो में अनामिका ने बताया कि उन्होंने और उनकी दोस्त ने घर जाने का फैसला किया, क्योंकि थिएटर मैनेजमेंट उनकी मदद नहीं कर रहा था। उन्होंने कहा, 'अब हम घर जाएंगे, क्योंकि काफी देर हो रही है। वो लोग कह रहे हैं कि हम आपको किसी दूसरे ऑडिटोरियम में एडजस्ट कर देंगे, क्योंकि हम उन लोगों को बाहर नहीं निकाल सकते। ये क्या है?'

अनामिका ने यह भी बताया कि थिएटर मैनेजमेंट ने उन्हें पुलिस का नंबर 100 डायल करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को फोन करने की जिम्मेदारी उनकी क्यों है, जबकि थिएटर मैनेजमेंट को खुद इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। अनामिका ने अपने वीडियो में थिएटर का नाम नहीं बताया। 
 

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने किया सपोर्ट
  • अनामिका के वीडियो पर कई लोगों ने उनका समर्थन किया।
  • एक यूजर ने लिखा कि दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना और सिविक सेंस रखना हर जगह को सुरक्षित और बेहतर बनाता है।
  • वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि टियर-2 शहरों के ज्यादातर थिएटरों में ऐसा ही माहौल देखने को मिलता है।
  • फिलहाल, अनामिका ने जिस थिएटर में यह घटना होने का दावा किया है, उसका नाम सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया है।
  • उन्होंने थिएटर मैनेजमेंट की व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े किए हैं।
विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : X
'मिर्जापुर द मूवी' की स्टारकास्ट
'मिर्जापुर द मूवी' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: स्क्रीनिंग में अचानक पहुंचे गुड्डू भैया, अली फजल को देख फैंस हुए एक्साइटेड; देखें वीडियो

कितनी हुई 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई?

मिर्जापुर द मूवी ने रविवार को खबर लिखे जाने तक 68.18 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शुक्रवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 25.75 करोड़ और शनिवार को 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं रविवार को खबर लिखे जाने तक यह 10.43 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें