'मिर्जापुर' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब 'मिर्जापुर: द मूवी' ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में एक बार फिर मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और कालीन भैया की दमदार मौजूदगी दर्शकों को देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि अब दर्शक इस फिल्म का लुत्फ अपने घर बैठे भी उठा सकेंगे।
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
कब और कहां स्ट्रीम होगी 'मिर्जापुर: द मूवी'?
अगर आप भी सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। 'मिर्जापुर: द मूवी' 30 अक्टूबर 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। यानी अब दर्शक ओटीटी पर एक बार फिर मिर्जापुर की खूनी जंग, सत्ता की लड़ाई और पुराने दुश्मनों के बीच टकराव का मजा ले सकते हैं।
वेब सीरीज के बाद बनी फिल्म
फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' पॉपुलर 'मिर्जापुर' वेब सीरीज फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसे तीन सीजन के बाद भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। हालांकि, फिल्म की कहानी बिल्कुल वैसी की जिसने सीरीज नहीं भी देखी वो भी मूवी देख सकता है। बता दें कि 'मिर्जापुर' का पहला सीजन साल 2018 में रिलीज हुआ था।
फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण मुन्ना भैया की वापसी है। दिव्येंदु एक बार फिर मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में नजर आते हैं। वहीं, पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया और अली फजल ने गुड्डू पंडित का किरदार निभाया है। इन तीनों के किरदारों ने ही फ्रेंचाइजी में सत्ता की लड़ाई, दुश्मनी और बदलते रिश्तों को खास बनाया है।
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर: द मूवी' ने कितना किया बिजनेस?
सितंबर में रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी' ने पहले दिन भारत में कथित तौर पर 28.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने अपने थिएटर रन के दौरान दुनियाभर में कुल 336.83 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 233.73 करोड़ रुपये रहा, जबकि इंडिया ग्रॉस कमाई 275.83 करोड़ रुपये तक पहुंची। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 336.83 करोड़ रुपये कमाए।
'मिर्जापुर: द मूवी' की कास्ट
फिल्म में गुड्डू पंडित, बबलू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी समेत कई पुराने किरदार नजर आते हैं। दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी और अली फजल के अलावा फिल्म में रवि किशन, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, अभिषेक बनर्जी, हर्षिता गौर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी शामिल हैं।