निर्देशक गुरमीत सिंह को क्या था डर?
वहीं इस बारे में बात करते हुए निर्देशक गुरमीत सिंह ने कहा, ‘हमें तो सच में डर लगने लगा था कि क्लाइमेक्स सीन में लोग रवि किशन के प्रति इतना सहानुभूति दिखाने लगेंगे कि गुड्डू, बबलू और मुन्ना का साथ देना ही छोड़ देंगे। ऐसे में हमें उसकी मौत को भी थोड़ा हल्का करना पड़ा। वह बहुत भावुक कर देने वाला हिस्सा था और लगभग पूरी फिल्म के खिलाफ जा रहा था।
चंदू पंक्चर (सतेंद्र सोनी) की मौत को हमें जानबूझकर बहुत ज्यादा नाटकीय और क्रूर दिखाना पड़ा ताकि संतुलन बना रहे, क्योंकि हमें पता था कि लोगों को रवि किशन का किरदार बहुत पसंद आएगा।'
'मिर्जापुर द मूवी' का कलेक्शन
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने दर्शकों के दिल जीत लिए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की थी। पहले दिन इसने 25.75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने अब तक 126.32 करोड़ का कारोबार किया है।