फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mike Pandey: जैक्सन वाइल्ड लिगेसी अवॉर्ड से नवाजे गए माइक पांडे, पुरस्कार मिलने पर फिल्मकार ने जताई खुशी

Sat, 07 Sep 2024 11:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मकार माइक पांडे को जैक्सन वाइल्ड लिगेसी अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्हें 'शोर्स ऑफ साइलेंस: व्हेल शार्क इन इंडिया' जैसी डॉक्यूमेंट्री के लिए जाने जाता है। उन्होंने व्हेल शार्क जैसी प्रजातियों को इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए बचाने में काफी मदद की है। 
विज्ञापन
माइक पांडे - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्मकार और संरक्षणवादी माइक पांडे को वन्यजीव और पर्यावरण फिल्म निर्माण में सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मानों में से एक जैक्सन वाइल्ड लिगेसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Shah Rukh Khan: 'मन्नत' में दिखी गणेश चतुर्थी की रौनक, शाहरुख खान ने साझा की तस्वीर
विज्ञापन


लोगों में बढ़ाई जागरूकता

हाल ही में अमेरिका के मैरीलैंड में एक समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। अपनी फिल्मों से माइक ने वन्यजीव और पर्यावरण मुद्दों के बारे में लोगों में काफी ज्यादा जागरूकता बढ़ाई है। यह पुरस्कार उनके 45 वर्षों की प्रभावशाली कहानी कहने की इसी कला के लिए दिया गया है।

Stree 2 Collection: वीकएंड पर फिर चला श्रद्धा-राजकुमार की 'स्त्री 2' का जादू, 24वें दिन बटोरे इतने करोड़ रुपये

पुरस्कृत होने पर माइक ने कही यह बात

पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए माइक ने कहा, "जैक्सन वाइल्ड लिगेसी अवॉर्ड प्राप्त करना न केवल मेरे लिए, बल्कि उन सभी बेजुबानों के लिए भी एक बड़ा सम्मान है, जिनके साथ हम इस ग्रह को साझा करते हैं। हर आवाज और हर प्रजाति जिसे इन फिल्मों ने संरक्षित करने का प्रयास किया है उनके लिए यह बड़े ही सम्मान की बात है। मैं यह पुरस्कार पाकर बहुत ही विनम्र और भावुक महसूस कर रहा हूं। कहानी सुनाना एक शक्तिशाली उपकरण है और मुझे उम्मीद है कि मैं हमारे ग्रह के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और इस काम के लिए लोगों को प्रेरित करना जारी रखूंगा। हम सभी को पृथ्वी पर जीवित रहने के लिए पर्यावरण और जैव विविधता की आवश्यकता है।"

GOAT Box Office Collection Day 3: उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पा रही 'गोट', जानें तीसरे दिन की कमाई
विज्ञापन


इस डॉक्यूमेंट्री के लिए हैं मशहूर 

माइक पांडे को 'शोर्स ऑफ साइलेंस: व्हेल शार्क इन इंडिया' जैसी डॉक्यूमेंट्री के लिए जाने जाता है। उन्होंने व्हेल शार्क जैसी प्रजातियों को इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए बचाने में मदद की। साथ ही, उन्होंने भारत में नीतिगत बदलावों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोकप्रिय टीवी सीरीज अर्थ मैटर्स सहित उनके काम ने लाखों लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है और संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए उन्हें प्रेरित किया है।

Vettaiyan: इस दिन घूम मचाएगा रजनीकांत की 'वेट्टैयन' का पहला गाना, फिल्म के नए पोस्टर के साथ तारीख का खुलासा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें