फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों को लेकर मीका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से क्या अपील की? ये चीज दान करने के लिए हैं तैयार

Sun, 11 Jan 2026 08:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mika Singh: आवारा कुत्तों के मामले पर कई सेलेब्स ने अपनी राय रखी है। इस कड़ी में अब सिंगर मीका सिंह का नाम जुड़ गया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से एक अपील की है।
विज्ञापन
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@mikasingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कई जगहों से आवारा कुत्तों के काटने की खबरें आई हैं। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस बीच पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह ऐसा कोई भी फैसला न करें जिससे आवारा कुत्तों पर प्रभाव पड़े।
विज्ञापन

आवारा कुत्तों के लिए मीका सिंह ने दिखाई हमदर्दी
आवारा कुत्तों से हमदर्दी दिखाते हुए मीका सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। मीका सिंह ने आवारा कुत्तों के लिए 10 एकड़ जमीन दान करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर मीका सिंह ने बताया कि उनके पास मतलब भर की जमीन है। ऐसे में वह आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए 10 एकड़ जमीन दान करने के लिए तैयार हैं।
 

सुप्रीम कोर्ट से की भावुक अपील
मीका सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा 'मीका सिंह माननीय सुप्रीम कोर्ट से विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया कुत्तों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कदम से परहेज करें। मैं विनम्रतापूर्वक निवेदन करता हूं कि मेरे पास पर्याप्त जमीन है। मैं 10 एकड़ जमीन दान करने के लिए तैयार हूं।'

60, 70 और 80 के दशक में पैदा हुए लोग क्यों हैं खास? अनुपम खेर ने गिनाई बड़ी वजहें

विज्ञापन

मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रीम कोर्ट का क्या कहना है?
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने का आदेश नहीं दिया। उनका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आवारा पशुओं का प्रबंधन पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियम, 2023 के हिसाब से किया जाए। अदालत के मुताबिक कुत्ते के काटने के मामलों में बढ़ोतरी और नगर निगम अधिकारियों की तरफ से नियमों को लागू करने में नाकामी की वजह से उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें