टीजर में नजर आए माइकल जैक्सन की जिंदगी के पहलू
एक मिनट लंबे टीजर में माइकल जैक्सन की झलक देखने को मिलती है। क्विंस जोन्स रिकॉर्डिंग स्टूडियो में माइकल जैक्सन के साथ हैं। टीजर में माइकल जैक्सन की पूरी जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया जाता है।
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की जीवनी पर आधारित फिल्म 'माइकल' का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है। इसके लेखक जॉन लोगन हैं।
टीजर देखकर फैंस हुए हैरान
टीजर में दिखाया गया है कि माइकल जैक्सन के रूप में जाफर जैक्सन स्टेज पर जबरदस्त डांस करते हैं। वह लोगों से बिल्कुल माइकल जैक्सन की आवाज में बात करते हैं। जाफर की अदाकारी देखकर कई बार लगता है कि वह माइकल जैक्सन ही हैं।
टीजर देखकर कई फैंस हैरान हैं। उन्होंने वीडियो पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'इस ट्रेलर को ऑस्कर मिलना चाहिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'जाफर को अपने चाचा का किरदार निभाते देख मैं खुश हूं। इस फिल्म से मुझे काफी उम्मीदें हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'जाफर बिल्कुल अपने चाचा की तरह बोलते हैं।'