फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michael Madsen: 'किल बिल' और 'रिजर्वायर डॉग्स' के अभिनेता का निधन, मैनेजर ने बताई मौत की वजह

Fri, 04 Jul 2025 12:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Michael Madsen Dies: अपने बयान में माइकल मैडसन के मैनेजर ने बताया 'पिछले दो वर्षों में माइकल ने बहुत अच्छा काम किया।' वह जल्द ही रिजरेक्शन रोड, कंसेशंस और कुकबुक में नजर आने वाले थे।  
विज्ञापन
माइकल मैडसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड एक्टर माइकल मैडसन का गुरुवार के दिन 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 'किल बिल' और 'द हेटफुल ऐट' के लिए जाना जाता है। वह मालिबू में अपने घर पर मृत पाए गए। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने कोई गड़बड़ी नहीं होने की रिपोर्ट दी है। माइकल मैडसन के मैनेजर ने बताया है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ।

विज्ञापन

माइकल ने कीं 300 फिल्में
माइकल मैडसन ने 1980 के बाद अपने करियर में 300 फिल्में कीं। उनकी ज्यादातर फिल्में बहुत ही कम बजट की हुआ करती थीं। साल 1982 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'रिजर्वायर डॉग्स' में उन्होंने अच्छी अदाकारी की थी। वह टारनटिनो के पसंदीदा कलाकार बन गए। उन्होंने किल बिल: वॉल्यूम एक और दो, इसके अलावा 'द हेटफुल ऐट' में अभिनय किया।

यह खबर पढ़ें: F1 Box Office Collection: 'मां' और 'कन्नप्पा' से आगे निकली 'एफ1', जानें गुरुवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

करियर के आखिर में किया अच्छा काम
अपने बयान में माइकल मैडसन के मैनेजर ने बताया 'पिछले दो वर्षों में माइकल ने बहुत अच्छा काम किया।' वह जल्द ही रिजरेक्शन रोड, कंसेशंस और कुकबुक में नजर आने वाले थे। 
विज्ञापन

माइकल मैडसन - फोटो : इंस्टाग्राम
मैडसन की निजी जिंदगी
माइकल मैडसन की जिंदगी में एक बड़ा हादसा हुआ। साल 2022 में उनके बेटे हुडसन मैडसन ने आत्महत्या कर ली। इससे उन्हें गहरा सदमा पहुंचा। साल 2024 में उन्हें घरेलू हिंसा के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था। अपनी पत्नी डीअन्ना से अलग होने की वजह से वह काफी दबाव में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें