'माइकल' की शुरुआत रही शानदार
फिल्म 'माइकल' ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 3.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। इससे एक दिन पूर्व फिल्म ने पेड प्रिव्यू से 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर, वीकएंड में कमाई बढ़ी। इसने शनिवार और रविवार को क्रमश: 5.25 और 5.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। हालांकि, मंडे टेस्ट में कमाई में गिरावट आ गई।
छठे दिन कैसा रहा 'माइकल' का हाल?
पहले सोमवार को (चौथे दिन) 'माइकल' ने भारत में 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बीते दिन मंगलवार को कलेक्शन में फिर मामूली इजाफा देखा गया और कमाई 2.40 करोड़ रुपये रही। वहीं, आज बुधवार को छठे दिन इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 1.46 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
'माइकल' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने छह दिनों में 22.61 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म की इतनी कमाई तब हो रही है, जब सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' जैसी बड़े सितारों की बॉलीवुड फिल्में लगी हुई हैं। वर्ल्डवाइड 'माइकल' कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 2,250 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म 'माइकल' की स्टारकास्ट
फिल्म 'माइकल' में माइकल जैक्सन के शुरुआती दिनों से लेकर आखिर के दिनों को दिखाया गया है। इसमें माइकल जैक्सन के संघर्ष, इसके बाद उनकी कामयाबी और स्टार बनने का सफर दिखाया गया है। 'माइकल' के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। इसमें जाफर जैक्सन के अलावा माइल्स टेलर, कोलमैन डोमिंगो, कैट ग्राहम और निया लॉन्ग भी नजर आए हैं। कलाकारों में लॉरा हैरियर, केंड्रिक सैम्पसन और जुलियानो क्रू वाल्डी भी शामिल हैं।